लोकसभा में अरुण जेटली ने राहुल गांधी को दिया ने ऐसा जवाब

लोकसभा में अरुण जेटली ने राहुल गांधी को दिया ने ऐसा जवाब

डेस्क-लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल पर अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब नरेंद्र मोदी फ्रांस गए थे तब वहां के राष्ट्रपति से मिले थे।

रक्षा मंत्री परिकर ने कहा कि उन्हें डील में बदलाव का पता नहीं है। जल्दी के चक्कर में 36 विमानों का सौदा क्यों किया राहुल ने कहा कि वायुसेना से बिना पूछे विमान की संख्या बदली। कीमत 526 करोड़ से 1600 करोड़ कैसे हुई मोदी के कहने पर अनिल अंबानी को सौदा दिया गया।

फ्रांंस के राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के पीएम ने कहा था। राहुल ने कहा कि मोदी के कहने पर अंबानी को ठेका मिला। 70 साल से हाल विमान बना रही है तो उससे सौदा क्यों लिया गया। अनिल अंबानी पर 45 हजार करोड़ का कर्ज है। वह एक नाकाम बिजनेसमैन हैं। किसने सौदे में बदलाव किया।

नई रक्षा मंत्री ने कहा कि कीमत सीक्रेट रखी जाएगी। अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ का फायदा पहुंचाया गया। डियर फ्रेंड अनिल अंबानी को सौदा क्यों दिया? क्या वायुसेना ने विमान की संख्या बदली या आपने किसने उनकी जरूरत में बदलाव किया। अभी तक क्यों नहीं आया राफेल? राफेल सौदे में कई छेद हैं।

राहुल ने स्पीकर से टेप सुनाने की मांग की है। उन्होंने स्पीकर से इसके लिए इजाजत मांगी। लेकिन स्पीकर ने मना कर दिया। राहुल ने कहा राफेल डील तीन खंबों पर है- पैसा, संरक्षण और कीमत। किसने वायु सेना की जरूरत में बदलाव किया। स्पीकर के इनकार करने पर राहुल ने कहा कि ठीक है मैं रिकॉर्डिंग नहीं सुनाऊंगा। कांग्रेस के टेप पर दावे पर कांग्रेस ने कहा कि टेप की प्रमाणिकता साबित करें।

राहुल से वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि टेप पर प्रमाणिकता दें।उन्होंने राहुल गांधी को झूठा कहा। अनिल अंबानी का नाम लेने पर स्पीकर के राहुल को टोका तो उन्होंने अनिल अंबानी को एए कहकर संबोधित किया। राहुल ने कहा कि राफेल का पूरा सच मेरे पास है।

वित्तमंत्री अरुण जेटली

राहुल के राफेल पर दावों का वित्त मंत्री अरुण जेटली जवाब ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल लगातार झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो कुछ भी कहा गया, उसका एक एक शब्द झूठ है।

राफेल की कीमत केजी का बच्चा भी समझ सकता है। राहुल को लड़ाकू विमान की समझ ही नहीं है। कुछ परिवारों को गणित समझ आता है देश की सुरक्षा नहीं।

जेटली ने कहा, लोकसभा में नारे लग रहे हैं, मां-बेटे चोर हैं। बोफोर्स, नेशनल हेराल्ड और अगस्टा मामले में गांधी परिवार का नाम है। बचपन में वह क्या क्यू की गोद में खेले। बोफोर्स की डायरी में लिखा था क्यू को बचाओ। राहुल को सच पसंद नहीं है। सोनिया राहुल का नाम क्यों लिया गया। इस परिवार को सिर्फ पैसों की समझ है।

इसी दौरान लोकसभा में कागज का जहाज उड़ाया। स्पीकर ने इसपर विरोध जताया। राजीव साटव और सुष्मिता देव को स्पीकर ने चेतावनी दी। जेटली ने आगे कहा, राफेल देश की सुरक्षा की जरूरत। राफेल में सही प्रक्रिया का इस्तेमाल हुआ है। राफेल वायुसेना की मांग थी।

Share this story