बुलंदशहर हिंसा में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

बुलंदशहर हिंसा में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

बुलंदशहर-3 दिसंबर को हुई बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। योगेश हिंसा के बाद से ही फरार चल रहा था।

बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज बीते 3 दिसंबर से ही फरार चल रहा था। वह अपने आकाओं के संपर्क में भी था लेकिन पुलिस का उसका पता नहीं लगा पा रही थी।

बीती रात पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली कि योगेश बुलंदशहर के खुर्जा आने वाला है। सूचना पाकर बीबीनगर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स लेकर खुर्जा बुलंदशहर बाईपास पर स्थित ब्रह्मानंद कॉलेज के पास पहुंचे। वहां टी-प्वाइंट के पास से रात करीब 11.30 बजे पुलिस ने योगेश को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस वक्त पुलिस योगेश से पूछताछ कर रही है |

Share this story