युवक की हत्या कर फेका गया शव

युवक की हत्या कर फेका गया शव

सीतापुर- संदना थाना क्षेत्र तेरवा गांव के उत्तर दिशा में चकमार्ग के किनारे अज्ञात यूवक का शव पडा मिला। शव मिलने की सूचना फैलते ही गांव में अफरा तफरी मच गयी।जिसके बाद मौके पर आस पास गांवों के लोग की

भीड जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव की सिनाक्त में काफी देर जुनी रही। लेकन सिनाक्त नही हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संदना थाना क्षेत्र के तेरवा गांव में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव गांव के उत्तर दिशा में कच्चे चकमार्ग के किनारे पडा मिला। युवक की किसी धार दर हथियार से हत्या कर शव फेका गया। रस्सी से युवक के दोनों हाथ बधे हुए थे। वही मुह व गर्दन पर टेप चपका हुआ था। गर्दन व चेहरे पर धार दार हथिया से वार किये गये है।

थानाध्याक्ष धर्मराज उपाध्याय ने बताया कि शव की सिनाक्त के लिए काफी प्रयास किया गया लेकिन शव की सिनाक्त नही हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


(रिपोर्ट सुमित बाजपेयी)

Share this story