दिल्ली : कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने अपने पद से दिया इस्तीफा

दिल्ली : कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने अपने पद से दिया इस्तीफा

दिल्ली-दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अजय माकन ने खराब स्वास्थ्य के कारण इस्तीफा दिया है |

उन्हें राज्य से हटाकर केन्द्र की राजनीति में लाया जाएगा। माकन यूपीए की सरकार में केन्द्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। अजय माकन शुरू से ही आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर मुखर रहे हैं |

उनका कहना था कि कांग्रेस आप के साथ मिलकर चुनाव क्यों लड़े अभी उन्होंने खराब स्वास्थ्य के कारण इस्तीफा दिया है |

माकन ने ट्वीट में लिखा 2015 विधानसभा के उपरान्त- बतौर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष-पिछले 4 वर्षों से दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा, कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा, एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी द्वारा, मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है। इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार |

Share this story