कैसे बना पहला ATM साथ ही जाने ATM से जुड़े इन दिलचस्प बातों के बारे में

कैसे बना पहला ATM साथ ही जाने ATM से जुड़े इन दिलचस्प बातों के बारे में

इंडिया में पहली बार ATM सर्विस साल 1987 में शुरू की गई थी।

डेस्क-स्कॉटलैंड के जॉन शेफर्ड बैरन एक दिन बैंक में एक मिनट की देरी से पहुंचे लेकिन एक मिनट की देरी से पहुंचने की वजह से बैंक में उनके पैसे नहीं निकल पाए। तो उन्होने सोचा कि क्यों न ऐसी मशीन बनाई जाए जिससे 24 घंटे पैसे निकल पाएं। ATM इन्वेट जॉन शैफर्ड बैरन का भारत से खास नाता था।

शैफर्ड का जन्म भारत में ही हुआ था। बैरन का जन्म शिलॉन्ग में हुआ था।उनके पिता चिटगांव के पोर्ट कमिश्नर में चीफ इंजिनियर थे।

कैसे बना पहला ATM: ATM का निर्माण एक वाक्ये के बाद हुआ। घटना 1965 की है।

आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास ATM के बारे में

पहला ATM

नकद राशि निकालने वाला पहला ATM 27 जून, 1967 को लंदन के बारक्लेज बैंक में लगाया गया था। ATM को Automated Teller Machine कहते हैं।

इंडिया में पहला ATM

इंडिया में पहली बार ATM सर्विस साल 1987 में शुरू की गई थी। हांगकांग एंड शंघाई बैंकिंगकॉर्पोरेशन (HSBC) ने मशीन को महाराष्ट्र के मुंबई में लगाया था।

ATM पिन की कहानी

शैफर्ड बैरन चाहते थे कि ATM का पिन नंबर 6 डिजिट का हो लेकिन उनकी पत्नी कारोलीन को 6डिजिट याद रखने में परेशानी होती थी इसलिए पिन 4 डिजिट का बनाया गया।

ATM से सोना

ATM से सिर्फ नकद राशि ही नहीं निकलती है, बल्कि गोल्ड भी निकाला जा सकता है। पहली सोने कीतश्तरी निकालने वाली मशीन आबू धावी के अमीरात पैलेस होटल में लगाईं गई थी। जिससे 320 प्रकार के गोल्ड आइटमनिकाले जा सकते हैं।

बिना अकाउंट के ATM

रोमानिया में बिना बैंक खाते के भी ATM का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, भारत समेतकई देशों में इस तरह की सुविधा नहीं है। माना जाता है कि भारत में भविष्य में ये तकनीक अपनाई जाएगी।

बायोमेट्रिक ATM

ब्राजील देश में बैंकिंग ट्रांजेक्शन और पासवर्ड को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए बायोमेट्रिक ATM काइस्तेमाल किया जाता है। इन ATM पर ग्राहकों को पहले फिंगर स्कैन करना पड़ता है।

ATM के अलग

अलग नाम - ATM को कई अलग नाम से पहचाना जाता है। यूके और न्यूज़ीलैंड में इसे कैशपोइन्ट या फिरकैश मशीन के नाम से जाना जाता है।

ATM में इंक

ATM के अंदर जिस जगह पर नोट रखे जाते हैं वहां पर एक ब्लू स्याही वाली बोतल रहती है। यदि कोई जबरदस्ती नोट निकालने का प्रयास करता है या फिर मशीन को तोड़ने की कोशिश करता है, तो ये इंक नोट पर फैल जाती है।

सबसे ऊंचा ATM

दुनिया का सबसे ऊंचा ATM नाथू-ला में है। इसकी ऊंचाई कुपूप से 14300 फ़ीट है। ये ATM भारत-चीनबॉर्डर पर मौजूद आर्मी के लिए है।

हड्ड‍ियों को मजबूत करने के लिए फायदेमंद होता है Brown Rice

Share this story