रसोई से जुड़ी ये टिप्स आपनाकर महिलाये बचा सकती हैं अपना टाइम

रसोई से जुड़ी ये टिप्स आपनाकर महिलाये बचा सकती हैं अपना टाइम

अगर आप चम्मच से अदरक को छीलती है तो उसके छीलके बहुत ही आसानी से उतर जाएगे और आपका अदरक किसी भी तरह से बर्बाद भी नही होगा|

डेस्क- एक हाउसवाइफ के जीवन में बहुत सारे काम होता है अपने काम के साथ अपने घर और फैमिली की देखभाल करना कई बार बहुत कठीन हो जाता हैं और वह परेशान हो जाती है |जब उनके पास टाइम की कमी होती और उन्हें अपनी रसोई से जुड़े काम करने होते हैं।

ऐसे में अपने जीवन को आसान बनाने के लिए, सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपनी रसोई से जुड़ी चीजों के अपने लिए आसान बना ले इससे आप अपने लिए कुछ समय प्राप्त कर सकेगी।

आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही रसोई से जुड़े टिप्स जिनकी मदद से आप बहुत ही कम समय में अपने रसोई के काम को कर सकती हैं

  • आम तौर पर हम फलों और सब्जियों को गंदगी और कीटनाशकों से बचाने के लिए पानी से धो लेते हैं लेकिन केवल पानी से सब्जियों और फलों को धो लेना ही पर्याप्त नहीं होता है।
  • इसके लिए अच्छा होगा की आप जब भी सब्जियों और फलों को धोए तो उन्हें सिरका और पानी के मिश्रण से ही धोए।
  • इससे उन पर मौजूद सभी प्रकार के कीटाणु और गंदगी साफ हो जाएगी और इसके बाद आप जब चाहे इसका प्रयोग कर कर सकती हैं।
  • आप मार्केट जा कर अपने लिए कुछ ऐसी जड़ी बूटियों को लें जिनकी मदद से आप अपने भोजन का संरक्षण कर सके। वैसे यह आपको बहुत ही आसानी से मिल भी जाएगी।
  • इतना ही नही आप अपनी सब्जियों के ताजा रखने के लिए उन्हे फ्रीज भी कर सकती हैं। इससे वो लंबे समय तक ताजी बनी रहेगी।
  • ऐसे ही बहुत से तरीके है जिनकी मदद से आप अपनी सब्जियों वा भोजन का ताजा बनाए रख सकती हैं।
  • आप तेल, नमक आदि का प्रयोग कर के भी अपने भोजन का ताजा बनाए रख सकती हैं।
  • वैसे तो अगर घर मे केक आ जाए तो वो उसी समय खत्म हो जाता है लेकिन अगर आपका केक बच जाता हैं तो आप इसे कुछ दिनों तक ताजा बनाए रख सकती हैं इसके लिए
  • आप केक के कटे हुए भाग पर ब्रेड लगाकर टूथपिक्स लगा दें इससे ब्रेड केक को लंबे समय तक ताजा बनाए रखेगा|
  • अक्सर लोग सर्दियों में शहद को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए उसे फ्रिज में रख कर जमा देते हैं। ऐसे में जब आपको शहद का प्रयोग करना हो तो उसे गर्म पानी में 10 मिनट के लिए रख दे इससे वो पिघल जाएगा और आप उसका आसानी से प्रयोग कर सकेगी।
  • आपने अक्सर देखा होगा आप जब मक्खन को फ्रिज से बाहर निकालती है तो काफी कठोर होता हैं। ऐसे में उसे नरम होने में बहुत समय लग जाता है अगर आप चाहती है|
  • कि वो जल्दी से नरम हो जाए तो उसके लिए मक्खन को एक प्लास्टिक की थैली में रखें और मक्खन को रोलिंग पिन से समतल करें उसके बाद ही इसका प्रयोग करें।
  • लेकिन अगर आप मक्खन जल्दी नरम करना चाहती है तो उसके लिए उसके एक क्षेत्र से एक छोटा टुकड़ा काट लें।
  • इतना ही नही आप चाहे तो एक गरम कटोरे को मक्खन के ऊपर रख कर भी उसे जल्दी से पिघला सकती हैं।
  • एकदम सही पैनकेक बनाना एक कला है। लेकिन हर कोई पैनकेक को एक सही आकार नही दे पाता हैं।
  • लेकिन अगर आप इसे एक सही आकार में बनाना चाहती है तो उसके लिए आप केचप की बोतल का प्रयोग कर सकती हैं।
  • केचप की बोतल में पैन केक का मिश्रण डाल कर उसे सीधा रखते हुए पैन पर डालें इससे वो एक सही गोल बनेगा और आपको पैन केक बनाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नही करनी पड़ेगी
  • इतना ही नही आपका समय भी बच जाएगा। अंडो को छीलना भी एक बहुत ही मुश्किल काम होता हैं।
  • लेकिन अंडों को सही तरह से छीलने के लिए उन्हें एक कंटेनर में रखना चाहिए लेकिन कंटेनर में ढक्कन लगा कर रख दे लेकिन उस समय इस बात का ध्यान रखे की कंटेनर में ज्यादा पानी ना हो।
  • इसके बाद कंटेनर को हिला ले और एक-एक कर अंडे को छील ले।सब्जियों को ताजा रखना भी बहुत महत्वपूर्ण होता हैं।
  • सब्जियों को ताजा रखने के लिए जरुरी है की आप उसे पानी से दूर रखे इसके लिए आप सब्जियो को एक पेपर टोवल में रख सकती हैं।
  • इससे आपकी सभी सब्जियां ताजा रहेगी और लंबे समय तक भी चलेगी। पेपर टोवल सब्जियों के ऊपर से अतिरक्ति नमी को सोख लेता हैं जिससे सब्जियां लंबे समय तक ताजा रहती हैं।
  • अगर आप जल्दी से अदरक को छीलना चाहती है तो उसके लिए आप एक चम्मच की मदद ले सकती हैं।
  • अगर आप चम्मच से अदरक को छीलती है तो उसके छीलके बहुत ही आसानी से उतर जाएगे और आपका अदरक किसी भी तरह से बर्बाद भी नही होगा|

जानिए वर्ष 2019 के जनवरी महीने के लिए शुभ सर्वार्थसिद्धि योग कब कब बनेंगें

Share this story