जानिए आजीवन Healthy रहने के लिए कुछ असरकारक घरेलु नुस्खे

जानिए आजीवन Healthy रहने के लिए कुछ असरकारक घरेलु नुस्खे

जानिए आजीवन Healthy रहने के लिए कुछ असरकारक घरेलु नुस्खे

  • खड़े -खड़े पानी पीने से घुटनों में दर्द की बीमारी होती है इसलिए खाना पीना बैठ कर करना चाहिए|
  • नक्क्सीर आने पर तुरंत नाक में देशी घी लगाना चाहिए, नाक से खून आना तुरंत बंद हो जाता है|
  • बच्चों को पेशाब ना उतारे तो स्नान घर में ले जाकर टूटी खोल दें पानी गिराने की आवाज़ सुनकर बच्चे का पेशाब उतर जायेगा|
  • बस में उलटी आती हो तो सीट पर अखबार रखकर बैठने से, उलटी नहीं आती|
  • कद बढ़ाने के लिए अश्वगंधा व मिश्री बराबर मात्र में चूरन बना कर 1 चम्मच भोजन के बाद लें|
  • बाल गिरने लगें हों तो 100 ग्राम नारियल तेल में 10 ग्राम देशी कपूर मिलाकर जड़ों में लगायें|
  • सर में खोरा हो, शरीर पर सूखी खुजली हो तो भी इसी तेल को लगाने से लाभ मिलता है|
  • दिन में दो बार खाना, तो दो बार शौच भी जाना चाहिए, क्योंकि "रुकावट" ही रोग होता है|
  • आधा सर दर्द होने पर, दर्द होने वाली साईड की नाक में 2-3 बूँद सरसों का तेल जोर से सूंघ लें|
  • जुकाम होने पर सुहागे का फूला 1 चम्मच, गर्म पानी में घोल कर पी लें 15 मिनट में जुकाम गायब|
  • चहरे को सुन्दर बनाने के लिए 1 चम्म्च दही में 2 बूंद शहद मिला कर लगायें 10 मिनट बाद धो लें|
  • इसी नुसखे को पैरो की बिवाईयों में भी प्रयोग कर सकतें हैं, लाभ होगा|
  • हाई बी.पी. ठीक करने के लिए 1 चम्मच प्याज़ का रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर चाटें (सुगर के रोगी भी ले सकतें हैं)|
  • लो बी.पी.ठीक करने के लिए 32 दाने किसमिस के रात को कांच के गिलास में भिगो दें सुबह 1-1 दाना चबा-चबा कर खाएं (रोज़ 32 दाने खाने हैं 32 दिनों तक)|
  • कब्ज़ ठीक करने के लिए अमलताश की फली (2 इंच) का काढ़ा बनाकर शाम को भोजन के बाद पियें|
  • कमर में दर्द होने पर 100 ग्राम खसखस में 100 ग्राम मिश्री मिला कर चूर्ण बनायें, भोजन के बाद 1 चम्मच गर्म दूध से लें|
  • सर चक्कर आने पर 1 चम्मच धनियाँ चूर्ण में 1 चम्मच आंवला चूर्ण मिलाकर ठन्डे पानी से लें|
  • दांतों में दर्द होने पर 1 चुटकी हल्दी, 1 चुटकी काला नमक, 5 बूंद सरसों तेल मिलाकर लगायें|
  • टौंसिल होने पर अमलताश की फली के काढ़े से गरारे करें, ठीक हो जायेगें|

Share this story