झूठ बोलते है देश के प्रधानमंत्री -हाजी रियाज अहमद

झूठ बोलते है देश के प्रधानमंत्री -हाजी रियाज अहमद

इतिहास का आज एक बहुत अहम दिन है क्योंकि 25 साल बाद भाजपा सरकार के भय से सपा बसपा का गठबंधन हो गया है।गठबंधन के बाद आज पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया।प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद तथा खाद्य एवं रसद विभाग के पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा सहित सैकड़ों समाजवादी मौजूद थे।प्रेस वार्ता में हाजी रियाज अहमद ने कहा कि अच्छे और बुरे दिन राजनीति में आते रहते हैं, पर भाजपा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की राजनीतिक हत्या करने के लिए जो सीबीआई का भय बना रही है उससे समाजवादी भयभीत होने वाले नहीं है। साथ ही साथ हाजी रियाज अहमद ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री झूठ बोलते है,प्रधानमंत्री ने शाहजहांपुर रैली में कहा था कि महीने भर के अंदर गन्ना किसानों का भुगतान हो जाएगा और मिलो पर कोई बकाया नहीं होगा।पर आज भी बजाज चीनी मिल पर किसानों का रुपया बकाया है, भाजपा सरकार ने किसानों को भुखमरी की कगार पर खड़ा कर दिया है। गन्ना एक तिहाई रेट पर बिक रहा है तो वहीं धान खरीद में बड़ा घोटाला है,खाद्यान्न माफियाओं पर निशाना साधते हुए हाजी रियाज अहमद ने कहा कि धान खरीद के नाम पर खाद्यान्न माफियाओं ने जमकर लूट की है, किसानों को पैसे का लालच देकर उनकी जेब में काटी है।नरेंद्र मोदी के बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ आंदोलन की खिल्ली बनाते हुए हाजी रियाज अहमद ने कहा की भाजपा सरकार आने के बाद 55 हजार से अधिक बलात्कार के मुकदमे दर्ज हुए हैं, वहीं देश के युवा बेरोजगार हैं।20 करोड़ लोग आज भी भारत में भूखे सोते हैं।7 करोड़ 80 लाख लोग आज भी बेकार है, जबकि प्रधानमंत्री कहते हैं कि सवा सौ करोड़ लोगों को घर देने का काम किया। रियाज अहमद ने बताया कि सपा सरकार में जो खाद ₹400 की थी आज मैं 1400 रुपए पर बोरी की हो गई है, ऐसे में किसान भाजपा सरकार को आगामी चुनाव में करारा जवाब देने को तैयार है।वही गठबंधन पर रियाज अहमद का कहना है, कि यह गठबंधन गरीब तबके के लोगों का, दलितों का व भाजपा से हताश लोगों का है।

चाचा भतीजे पर कन्नी काट गए हाजी रियाज अहमद


जब चाचा भतीजे की लड़ाई का सवाल रियाज अहमद के सामने आया तो उन्होंने कहा कि यह उनका आपसी मामला है,चाचा अपनी पार्टी चला रहे हैं ब अखिलेश अपनी पार्टी चला रहे हैं।

Share this story