Happy Lohri 2019 : लोहड़ी क्यों मनाई जाती है

Happy Lohri 2019 : लोहड़ी क्यों मनाई जाती है

साल के शुरुआत में ही उत्तर भारत में Lohri का पर्व मनाया जाता है|


डेस्क-Lohri का त्योहार बड़े उल्लास के साथ हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। वैसे तो लोहड़ी का त्योहार पंजाब से जुड़ा हुआ है लेकिन भारत में हर धर्म का व्यक्ति इसकी रौनक और गर्माहट महसूस करता है।

पूरे देशभर में लोहड़ी को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह है। लोग पहले से ही तैयारी करना शुरू कर दिए हैं। खान-पान से लेकर कपड़ों तक की तैयारी जोरो-शोरों पर हैं, लोहड़ी कुछ अलग तरीके से मनाते हैं |

आइये जानते है Lohri के दिन क्या होता है

  • इस दिन लोग लकडि़यों और उपलों से आग जलाकर लोहड़ी की खुशियां मनाते हैं।
  • लोगों का मानना है कि लोहड़ी का यह पर्व तब मनाया जाता है जब सर्दियों में साल का सबसे छोटा दिन और साल की सबसे बड़ी रात होती है।
  • पारंपरिक तौर पर लोहड़ी फसल की बुवाई और उसकी कटाई से जुड़ा एक विशेष त्योहार है।
  • साल के शुरुआत में ही उत्तर भारत में लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है।


पंजाब के अमृतसर में बना श्री हरिमन्दिर साहिब गुरुद्वारा यानी स्थित स्वर्ण मंदिर में सिखों का पवित्र स्थल है। यहां पर लोहड़ी के दिन काफी धूम-धाम रहती है। पूरे मंदिर परिसर को सजाया जाता है, लंगर बांटा जाता है। इस दौरान काफी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं।

Body में है Blood की कमी पूरा करने के लिए इन चीजों का करे सेवन

Share this story