सपा बसपा ने एक मंच से मनाया बहन जी का जन्मदिन

सपा बसपा ने एक मंच से मनाया बहन जी का जन्मदिन

भाजपा पर जमकर बरसे सपाई व बसपाई


बलरामपुर। मंगलवार को बसपा-सपा ने एक मंच से पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजजन समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 63वां जन्मदिवस जनकल्याण दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में सपा व बसपा के नेताओं ने पीएम नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर बरसे। वहीं केक खाने को लेकर जमकर भगदड़ हुई। केक लेने के लिए लोग एक दूसरे के ऊपर टूट पड़े। कार्यक्रम सपा व बसपा के जिलाध्यक्ष समेत पूर्व विधायक, पूर्वमंत्री सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चप्पा गुंजेगा बुआ-भतीजे के नारों से - पूर्व विधायक जगराम

बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक जगराम पासवान कहा कि सपा और बसपा के गठबंधन से भयभीत भाजपा ने इसे साप छछुन्दर का गठबंधन बताया है। बौखलाहट में भाजपा के लोग इतिहास भूल गए है कि जब सपा-बसपा साथ हुई तो इनका क्या अंजाम हुआ था। अब एक बार फिर साप छछुन्दर अपनी ताकत दिखाएगें और प्रदेश से भाजपा का सूफड़ा साफ कर देगें। उन्होने यह भी कहा कि हिन्दूत्व के नाम पर दलितो और पिछड़ों को भाजपा ने सिर्फ ठगने का काम किया है। लेकिन जनात समझ चुकी है और इसका जवाब लोकसभा चुनाव में देगी।

फकीर के झोले की भी ली जाएगी तलाशी - डा. एसपी यादव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री डा. एसपी यादव ने कहा की हमारे देश के प्रधानमंत्री कहते है कि वह फकीर है। लेकिन हमारी सरकार आने पर हम फकीरों के झोले की भी तलाशी लेगें। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होने कहा कि अब सपा बसपा का गठबंधन हो गया है। सड़को पर घूम रहे भाजपा के दलालों को छोड़ा नही जाएगा। अगय ये सड़क पर भागेंगे तो इन्हे साइकिल से दौड़ाया जाएगा और जंगल में भागे तो हाथी। किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होने कहा की लोकसभा चुनाव में जैसे मोदी गिरेगें वैसे ही योगी भी ढह जाएगें।

बसपा सपा के गठबंधन से भयभीत है भाजपा- राम सागर अकेला

बसपा के पूर्व विधायक राम सागर अकेला ने कहा बसपा - सपा के गछबंधन से भाजपा इतना भयभीत है िकवह अब लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि अभी तक वह गेस्ट हाउस कांड का राग अलाप रहे थे लेकिन बहन जी के एक बार ही जवाब देने से भाजपाईयों की बोलती बंद हो गई है। भाजपा के डर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चार जनवरी को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन जी से मिलने गए और पांच जनवरी को सीबीआई ने छापा मारा। जिसमें अखिलेश यादव की छवि को धूमिल करने का पूरा प्रयास किया गया। बाबरी मस्जिद को गिराने देश के संविधान के साथ खिलवाड़ था।

केक व लड्डू के लिए मची भगदड़


कार्यक्रम के अंत में सपा व बसपा के वरिष्ठ नेताओं ने केक काटकर सुश्री मायावती का जन्मदिन मानाया। केक कटा ही था कि लड्डू व के खाने के लिए पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता झपट पड़े। भगदड़ इस कदर मची की लोग एक दूसरे को ढकेल आगे बढते है जिसके चलते केेेक भी जमीन पर गिर गया। बावजूद इसके भगदड़ बंद नही हुई।

रिपोर्ट वैभव त्रिपाठी

Share this story