ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करता है अलसी

ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करता है अलसी

अलसी के बीज में आयरन, पोटेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, विटामिन C, विटामिन E कैरोटीन तत्व पाए जाते हैं।


डेस्क-अलसी के बारे में बताएंगे अगर आपको अपना लंबा जीवन बिना बीमारियों के जीना है। हजारों सालों से अलसी का प्रयोग हमारे दैनिक जीवन में होता आ रहा है। आयुर्वेद में इसे वरदान माना गया है। लेकिन बहुत सारे लोग इसका इस्तेमाल करने का सही तरीका नहीं जानते हैं।

आइये जानते है अलसी खाने के फायदे

  • अलसी के बीज में आयरन, पोटेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, विटामिन C, विटामिन E कैरोटीन तत्व पाए जाते हैं।
  • अलसी के बीजों का सेवन त्वचा को स्वास्थ व सुंदर बनाता है। नाखूनों को मजबूत और चिकना करता है।
  • नेत्र दृष्टि बरकरार रखता है बालों को टूटने से रोकता है। और डेंड्रफ भी खत्म कर देता है यह त्वचा की सभी बीमारियों एक्जिमा सोरायसिस के उपचार में भी बहुत ज्यादा कारगर माना गया है।
  • अलसी के बीज एस्ट्रोजन और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है। इसी वजह से यह औरतों के हारमोनल बैलेंस के लिए बहुत सहायक होता है।
  • इन्हें आप चाहे ऐसे ही खाएं या हल्का भूनकर खाएं अथवा सलाद या फिर दही में मिलाकर खाएं चाहे तो जूस में मिलाकर भी पी सकते हैं।
  • यह जूस के स्वाद को बिना बदले उसकी पौष्टिकता कई गुना ज्यादा बढ़ा देता है।
  • अलसी के बीज ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने हाइपरटेंशन के रोगियों के लिए ब्लड शुगर कंट्रोल में करने के लिए अत्यंत लाभदायक होती है।
  • यह बीज विटामिन बी, कांप्लेक्स, मैग्नीशियम, मैगनीज तत्वों से भरपूर होते हैं। जोकि कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं।
  • अलसी के बीज ओमेगा 3 फैटी एसिड का बहुत अच्छा स्रोत माना जाने जाते हैं।
  • ओमेगा 3 फैटी एसिड की कैप्सूल यह अच्छा विकल्प भी है। डाइटीशियन और डॉक्टर भी आजकल इसे खाने की सलाह देते हैं।
  • यह बीज फाइबर से भरपूर होते हैं और वजन घटाने में भी बहुत कारगर है।
  • महिलाओं में महावारी के दौरान होने वाली समस्याओं में भी अलसी के उपयोग से राहत मिलती है।
  • यह देखा गया है कि महिला माइल्ड मेनोपॉज की समस्या में रोजाना करीब 40 ग्राम पिसी हुई अलसी खाने से वही लाभ मिलता है जो हार्मोन थेरेपी से मिलते हैं।
  • अलसी किडनी संबंधित समस्याओं में भी काफी लाभकारी होती है।
  • डायबिटीज कैंसर ल्यूपस और आर्थराइटिस आदि रोगों में भी इसके प्रभावों पर रिसर्च की जा रही है।
  • अलसी के बीज एंटीबैक्टीरियल एंटी फंगल और एंटी वायरल होते हैं। इनका उपयोग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
  • अलसी खाने से बहुत से लोगों को शुरुआत में कब्ज वगैरह हो सकती है।
  • ऐसा होने पर पानी ज्यादा ना पिए। अलसी खून को पतला करती है इसीलिए अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या हो तो इसके सेवन से पहले डॉक्टर से मशवरा जरूर कर लें।
  • अलसी के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ पर पड़ने वाले प्रभाव पर हालांकि कोई भी बड़ी रिसर्च नहीं हुई है।
  • लेकिन पारंपरिक ज्ञान में अलसी को बहुत ही ज्यादा गुणकारी माना गया है। इसके उपयोग से कोलेस्ट्रॉल के लेवल में कमी आना देखा गया है।

अगर आप भी करते हैं Paytm जल्द बंद होगे कई मोबाइल Wallet Accounts

Share this story