Health Tips: अगर आप भी रहना चाहते हैं Healthy तो ये 5 Rule अपनाये

Health Tips: अगर आप भी रहना चाहते हैं Healthy तो ये 5 Rule अपनाये

सुबह यदि कहीं तुलसी, नीम की पत्ती मिल जाए तो इससे भी चबाकर खा सकते हैं।


डेस्क-सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक के 5 जरूरी नियम सभी को फॉलो करना चाहिए|जिससे आप हमेशा Healthy रहेंगे।यह Rule सुबह उठने से लेकर रात सोने तक के हैं। आप आज से ही इन्हें फॉलो करना शुरू कर सकते हैं।

मिश्री व सौंफ खाना Health के लिए होता है फायदेमंद

आइये जानते है Healthy रहने के लिए अपनाये 5 Rule


1.Rule


सुबह उठते ही पानी पीना शुरू करें। यदि कब्ज, जोड़ों में दर्द, मोटापा की शिकायत है तो सुबह गरम पानी पीएं। हालांकि ये प्रॉब्लम नहीं हैं, तब भी गरम पानी पीएंगे तो आपको बहुत फायदा होगा। पानी पीते वक्त ये ध्यान रखें कि कभी भी खड़े-खड़े पानी न पीएं। हमेशा नीचे बैठकर ही पानी पीएं। एकदम से पानी पीने के बजाए धीरे-धीरे पानी पीएं। सुबह ब्रश करने के पहले ही पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। पानी पीने के बाद 20 मिनट प्रणायाम को जरूर दें।

2.Rule

पानी के बाद चाय पीना छोड़ दें। चाय की जगह सुबह आंवला-एलोवेरा का जूस या गोमूत्र का अर्क पीना शुरू करें। इससे आपकी बॉडी में कुछ ही दिनों में आपको फर्क देखने को मिलेगा। सुबह यदि कहीं तुलसी, नीम की पत्ती मिल जाए तो इससे भी चबाकर खा सकते हैं।

3.Rule


ब्रेकफास्ट में एक ही तरह की चीजें न लें। अलग-अलग चीजों को खाएं। कभी इडली-सांभर खाएं। कभी अंकुरित अनाज खाएं। कभी सिर्फ फल खाएं। कभी दलिया खाएं। महीने में एक या दो बार पराठा भी नाश्ते में ले सकते हैं। हफ्ते में एक दिन उपवास भी रखें।

4.Rule


खाना भी अलग-अलग तेल से तैयार करें। कभी सोयाबीन, कभी तिल तो कभी सरसों के तेल से बनी सब्जी खाएं। बॉडी को सभी तरह के तेल की जरूरत होती है। इसी तरह रोटी में भी गेहूं के साथ ही मक्का, बाजरा, ज्वार की रोटी खाएं। मिक्स अनाज की रोटी भी बीच-बीच में खाना चाहिए। खाते समय ये बात ध्यान रखें कि खाने को खूब चबाएं। इतना चबाएं की खाना लिक्विड में तब्दील हो जाए।

5.Rule


रात को दही नहीं खाएं। रात को खाना सोने से कम से कम 4 घंटे पहले खा लें और पानी खाना खाने के एक घंटे बाद ही पीएं।

पुत्र प्रप्ति के लिए किया जाता है व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और पूजन विधि

Share this story