भगोड़े मेहुल चोकसी ने छोड़ी भारतीय नागरिकता

भगोड़े मेहुल चोकसी ने छोड़ी भारतीय नागरिकता

डेस्क-सूत्र: मेहुल चोकसी ने गुयाना में अपने भारतीय पासपोर्ट को उच्चायोग को सौंप दिया है। जब भी कोई भारतीय नागरिक विदेशी राष्ट्रीयता प्राप्त करता है |

तो उसे अपना भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने की उम्मीद होती है। भारत कूटनीतिक और कानूनी चैनलों के माध्यम से एंटीगुआ के साथ चोकसी की वापसी का पीछा करना जारी रखता है |

पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ों का चूना लगाकर एंटीगुआ में बसने वाले मेहुल चोकसी को भारत लाना अब और मुश्किल हो जाएगा। देश के सबसे बड़े बैंक घोटालों में से एक के मुख्य आरोपी चोकसी ने भारतीय नागरिकता छोड़ दी है।

भारतीय पासपोर्ट को एंटीगुआ उच्चायोग में जमा करवा दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि मेहुल को अब भारत लाना केंद्र सरकार के लिए मुश्किल हो गया है। चोकसी ने अपने पासपोर्ट नंबर जेड 3396732 को कैंसिल्ड बुक्स के साथ जमा करा दिया है। नागरिकता छोड़ने के लिए चोकसी को 177 अमेरिकी डॉलर का ड्राफ्ट भी जमा करना पड़ा है। इस बारे में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमित नारंग ने गृह मंत्रालय को सूचना दे दी है। नागरिकता छोड़ने वाले फार्म में चोकसी ने अपना नया पता जौली हार्बर सेंट मार्कस एंटीगुआ बताया है।

Share this story