अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर मिली हमले की धमकी, शिकायत दर्ज कराई

अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर मिली हमले की धमकी, शिकायत दर्ज कराई

दिल्ली-दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर हमले की धमकी मिली है। इसका खुलासा दिल्ली पुलिस ने किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सुरक्षा अधिकारी को एक फोन आया था। फोन करने वाले ने अधिकारी को बताया |

वह विकासपुरी में रहता है और वह दिल्ली के मुख्यमंत्री पर हमला कर देगा। सुरक्षा अधिकारी को मिली इस धमकी के बाद उसने दिल्ली पुलिस को फोन कर शिकायत दर्ज की। हालांकि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share this story