हरियाणा : चार मंजिला इमारत गिर जाने से इतने लोग फंसे

हरियाणा : चार मंजिला इमारत गिर जाने से इतने लोग फंसे

हरियाणा-हरियाणा के गुरुग्राम में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। आज सुबह करीब 5 बजे एक चार मंजिला इमारत गिर गई। मलबे में 8 लोगों के फंसने होने की आशंका है।

घटना गुरुग्राम के उल्लावास गांव में हुई है। फिलहाल मौके पर एनडीआरएफ की तीन टीम पहुंच गई हैं। तीनों टीम और पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

जिस समय इमारत गिरी जोरदार धमाका हुआ। इसकी आवाज सुनकर लोग जाग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिली है कि बुधवार को ही बिल्डिंग में चौथी मंजिल पर लैंटर डाला था। मलबे में 8 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

मौके पर पहुंचे एसडीएम संजीव सिंगला ने जानकारी दी कि, 'इस बिल्डिंग का निर्माणकार्य बीते 4 महीने से चल रहा था। इसके निर्माण में जहां टेक्निकल दक्षता का उपयोग नहीं किया गया वहीं बेहद ही घटिया सामग्री का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। करीब 150 लोग राहत व बचाव कार्य में लगे हुए हैं। हमें बताया गया है कि मलबे में 6-7 लोग दबे हुए हैं लेकिन अभी तक सही संख्या पता नहीं चल सकी है।

Share this story