Loksabha Election 2019 :4 फरवरी को प्रियंका पूर्वी उत्तरप्रदेश की संभालेंगी जिम्मेदारी

Loksabha Election 2019 :4 फरवरी को प्रियंका पूर्वी उत्तरप्रदेश की संभालेंगी जिम्मेदारी

Loksabha Election 2019 :प्रियंका 4 फरवरी को लखनऊ में आधिकारिक रुप से कांग्रेस महासचिव के रुप में पूर्वी उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी संभालेंगी|


डेस्क-प्रियंका गांधी ने सक्रिय सियासत में कदम रखकर उत्तरप्रदेश को 2019 के लोकसभा चुनाव का 'सियासी कुरूक्षेत्र' बेशक बना दिया है पर दो मजबूत विरोधी खेमों के चक्रव्यूह को भेदना उनके लिए आसान चुनौती नहीं है।

भाजपा के साथ सपा-बसपा गठबंधन के मजबूत संगठन और सामाजिक समीकरण के चक्रव्यूह को भेदने के लिए प्रियंका को अभिमन्यु से भी कहीं ज्यादा मारक रणनीति और सियासी कौशल दिखाना होगा। शायद इसीलिए प्रियंका ने अपनी पारी का आगाज करने के लिए दिल्ली की बजाय उत्तरप्रदेश को धुरी बनाने की रणनीति तय की है। प्रियंका 4 फरवरी को लखनऊ में आधिकारिक रुप से कांग्रेस महासचिव के रुप में पूर्वी उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी संभालेंगी।

उत्तरप्रदेश के सियासी कुरूक्षेत्र में कांग्रेस की सबसे मारक योद्धा के रुप में उतर रहीं प्रियंका के सामने चुनौतियों के चक्रव्यूह की यह गंभीरता ही है कि खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लखनऊ में 4 फरवरी को इस मौके पर उनके साथ मौजूद रहेंगे। इसके बाद राहुल-प्रियंका की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस भी होगी। सूत्रों के अनुसार उत्तरप्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में प्रियंका अपना कामकाज संभालने के बाद सूबे के नेताओं-कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगी। पार्टी रणनीतिकारों के अनुसार इसके बाद प्रियंका पूर्वी उत्तरप्रदेश के जिलों के दौरे शुरू करेंगी। दौरे के पहले चरण में हर जिले के बूथ स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रियंका के सीधे संवाद करने की रूपरेखा बनाई जा रही है|

Vodafone ने किया अपने प्लान में बदलाव, अब मिलेगा ज्यादा Data Offers


Share this story