Republic Day 2019 : प्रधानमंत्री मोदी ने किया अमर जवान ज्योति पर शहीदों को नमन

Republic Day 2019 : प्रधानमंत्री मोदी ने किया अमर जवान ज्योति पर शहीदों को नमन

Republic Day 2019 सभी झांकियों की थीम एक ही रहेगी- ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती’


डेस्क-भारत देश आज अपना 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर राजधानी दिल्ली में राजपथ पर विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। जहां राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद परेड की सलामी लेंगे। दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति सिरिल रामाफोसा गणतंत्र दिवस परेड में मुख्‍य अतिथि होंगे। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में 16 राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा छह केंद्रीय मंत्रालयों की झांकियां पेश की जाएंगी।

इन मंत्रालयों की झांकियों में स्‍वच्‍छ भारत अभियान, सौभाग्‍य योजना और किसान गांधी झांकियां शामिल होंगी। दिल्‍ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड आज विजय चौक से शुरू होकर राजपथ इंडिया गेट, तिलक मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से होकर लाल किले पहुंचेगी। इसको देखते हुए परेड मार्गों पर सुबह यातायात पुलिस ने व्यापक प्रबंध किये हैं। गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र राजधानी दिल्ली समेत देश भर में सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए गए हैं।

  • गणतंत्र दिवस परेड के लिए कुल 22 झाकिंयों का चयन
  • 11 साल बाद परेड में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की झांकी
  • सभी झांकियों की थीम एक ही रहेगी- ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती’

Share this story