क्यों ममता बच रही जांच से, लाल डायरी में छुपे हैं कई राज

क्यों ममता बच रही जांच से, लाल डायरी में छुपे हैं कई राज

नई दिल्ली – ममता बनर्जी और सीबीआई के बीच छिडे जंग में भाजपा ने ममता बनर्जी के ऊपर बड़ा प्रहार किया है | भाजपा द्वारा प्रेस कांफ्रेंस में कहा गया कि ममता बनर्जी Sharda Chit fund Case में घोटाले करने वालों को बचाने का प्रयास कर रही है | प्रकाश जावडेकर ने कहा कि ममता उन लोगों का समर्थन कर रही हैं |

प्रकाश जावडेकर ने आरोप लगा कि लाल डायरी और पेन ड्राइव को छुपाना चाहती हैं | भाजपा ने क्लेम किया है कि लाल डायरी में Sharda Chit fund Case के साबुत है | जावडेकर ने कहा कि सीबीआई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह जांच कर रही है | मोदी सरकार ने कोई आदेश नहीं दिया है यह जांच 2014 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया जबकि उस समय मोदी प्रधानमंत्री नहीं थे |

यह घोटाला 40 हजार करोड़ का है उन्होंने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह जांच से क्यों बचना चाहती हैं | ऐसा ही आरोप मोदी पर लगाया गया था उन्होंने जांच से भागने के बजाय जांच का सामना करना निर्णय लिया और खरे सोने से ज्यादा ही तप कर बाहर निकले ममता बनर्जी कि ऐसी हिम्मत नहीं है |

Share this story