Box Office: URI का अनोखा रिकॉर्ड 24 दिनों का कलेक्शन 189.76 करोड़

Box Office: URI का अनोखा रिकॉर्ड 24 दिनों का कलेक्शन 189.76 करोड़

अगर तीसरे हफ़्ते में URI के कलेक्शंस का ग्राफ़ देखें तो सोमवार से गुरुवार तक फ़िल्म ने औसतन ₹3 करोड़ से अधिक प्रति दिन जमा किये थे।

डेस्क- Vicky Kaushal की फ़िल्म उरी' द सर्जीकल स्ट्राइक' चौथे हफ़्ते में चल रही है, मगर दर्शकों को जोश अभी भी हाई है, जिसके चलते URI ₹200 करोड़ के पड़ाव से महज़ ₹11 करोड़ दूर है। इस फ़िल्म के साथ विक्की कौशल ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले हैं, जो बॉलीवुड के ख़ान भी नहीं बना सके हैं और आने वाले कुछ समय तक इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना सम्भव नहीं होगा।

Basant Panchami 2019 :बसंत पंचमी को माँ सररस्वती से विद्या और बुद्धि पाने के लिए करें ये उपाय

बॉक्स ऑफ़िस परURI की ताज़ा स्थिति क्या है

  • शुक्रवार (1 फरवरी) को ₹3.36 करोड़ के साथ उरी चौथे हफ़्ते में दाख़िल हो गयी।
  • शनिवार को ₹6.35 करोड़ का कलेक्शन किया और रविवार को ₹8.71 करोड़ बटोर लिये।
  • सिर्फ़ चौथे वीकेंड में ही उरी ने ₹18.67 करोड़ जमा किये हैं, जो नई रिलीज़ 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के ओपनिंग वीकेंड से भी अधिक है।
  • उरी का अब 24 दिनों का कलेक्शन ₹189.76 करोड़ हो चुका है, यानि ₹200 करोड़ करने के लिए फ़िल्म को महज़ ₹10.24 करोड़ ही चाहिए।
  • अगर तीसरे हफ़्ते में 'उरी' के कलेक्शंस का ग्राफ़ देखें तो सोमवार से गुरुवार तक फ़िल्म ने औसतन ₹3 करोड़ से अधिक प्रति दिन जमा किये थे।
  • इस हफ़्ते में भी अगर यह रफ़्तार क़ायम रहती है तो 'उरी' का चौथे हफ़्ते में 200 करोड़ पार कर लेना तय है।
  • 'उरी' के निर्माण और प्रचार पर निर्माताओं को सिर्फ़ ₹42 करोड़ का ख़र्च आया है। इसलिए फ़िल्म ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है।
  • URI के ₹200 करोड़ करने के साथ ही विक्की कौशल इस क्लब में पहुंचने वाले सबसे यंग एक्टर बन जाएंगे। विक्की अभी 30 साल के हैं।


Valentine Day 2019ः जाने Valentine Day का क्या है इतिहास

Share this story