पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया खुलासा, दो गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया खुलासा, दो गिरफ्तार

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की पुलिस ने अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की जब पकड़े गए दोनो युवक अवैध असला बना रहे थे। पुलिस ने इस दौरान 2 देशी कट्टा सहित अन्य अर्धनिर्मित असलहा व औजार बरामद किया है। मामला कोतवाली देहात के पनहरिया बरांव गांव का है।

घर में चल रही थी असलहा फैक्ट्री

पुलिस को सूचना मिली की ग्राम पनहरिया बरांव में एक व्यक्ति अवैध असलहा बनाता और इसका कारोबार करता है। मुखबिर की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात की पुलिस के साथ सर्विलांस टीम हरकत में आ गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की निशानदेही के अनुसार एक घर को चारों ओर से घेर कर दबिश दी। पुलिस को दो व्यक्ति घर में असलहा निर्माण करते मिले। जिनके पास से पुलिस दो कट्टा व 315 बोर का अर्धनिर्मित कट्टा बरामद किया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम सुखदेव गौतम पुत्र राधेश्याम गौतम व मोहम्मद उजरे पुत्र मो. रफीक बताया। सुखदेव पर पूर्व मंे भी गुंडा एक्ट व आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमें कोतवाली देहात में ही दर्ज है। पुलिस ने दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल के लिए रवाना कर दिया है।

बुधवार के दिन भगवान गणेश की वंदना करने से गणेश जी की मिलती है विशेष कृपा

रिपोर्ट- वैभव त्रिपाठी

Share this story