VastuTips:अगर आप भी पैसे की किल्लत दूर करना चाहते हैं तो घर पर लाये ये चीज

VastuTips:अगर आप भी पैसे की किल्लत दूर करना चाहते हैं तो घर पर लाये ये चीज

VastuTips :पैसों की किल्लत से छुटकारा पाने के लिए 3 टांगों वाला मेंढक, जिसने मुंह में सिक्का पकड़ा हो उसे घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं।


डेस्क-आज के समय में हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसके पास सबसे ज्यादा पैसे हो। इसके लिए लोग दिनरात मेहनत भी करते हैं लेकिन बावजूद इसके घर में पैसों की किल्लत बनी रहती हैं।ऐसे में आप कुछ ऐसे चीज आपने घर ला सकते जिससे घर में पैसों की किल्लत नहीं होगी। इन फेंगशुई टिप्स को फॉलो करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहेगी।

फेंगशुई के कुछ VastuTips

गुडलक प्लांट

फेंगशुई शास्त्र में क्रासुला के पौधे को मनीप्लांट भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह पौधा चुंबक की तरह पैसों को अपनी तरफ खींचता है। यह छोटा सा मखमली पौधा गहरे हरे रंग का होता है और इसका फैलाव बहुत जल्दी से होता है। साथ ही इसको पानी की जरुरत काफी कम होती है। ऐसे में आप भी इस गुडलक प्लांट को घर में लगाकर पैसों की किल्लत को दूर कर सकते हैं।



मेंढक की मूर्ति

पैसों की किल्लत से छुटकारा पाने के लिए 3 टांगों वाला मेंढक, जिसने मुंह में सिक्का पकड़ा हो उसे घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं। फेंगशुई के अनुसार इसे घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है।



घर में लगाएं बांस का पौधा

घर में बांस के पौधे लगाना भी शुभ माना जाता है। बांस के पौधे में हर विपरीत परिस्थितियों में लड़ने की क्षमता होती है। इसे घर पर रखने से पैसों की किल्लत के साथ-साथ नकारात्मक ऊर्जा व लड़ाई-झगड़े जैसी परेशानियां भी दूर होती हैं।



मेन गेट पर लटकाएं छोटी-छोटी घंटीया

मेन गेट पर छोटी-छोटी घंटीया लटकाने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही इससे आर्थिक समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।



एक्वेरियम

वास्तु के अनुसार भी घर में एक्वेरियम रखना शुभ होता है। पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर करने के साथ-साथ यह घर में सुख-शांति भी लाता है। इसे घर के मेन बेडरूम में पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। साथ ही इसमें सिर्फ 9 मछलियां रखें, जिसमें से एक काले रंग की और बाकी 8 गोल्डन रंग की हो।



तीन कछुए की मूर्ति

आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए घर में होजति की प्रतिमा भी रखें। इस प्रतिमा में एक के ऊपर एक तीन कछुए बैठे होते हैं। फेंगशुई में इन तीनों को सुख, शांति तथा वैभव का प्रतीक माना जाता है।



सिक्कों वाला हाथी

घर में सकारात्मक उर्जा लाने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा में सिक्कों वाले हाथी प्रतिमा की रखें। माना जाता है कि हाथी अपनी सूंड से सारी पॉजिटिव एनर्जी व धन को अपनी तरफ खींचता है।



cinema news: police ने किया गिरफ्तार, Akshay Kumar से मिलने उनके घर में घुसा फैन

Share this story