RecipeTips : Valentines Day पर अपने lover के लिए बनाए ये Special Dishes

RecipeTips : Valentines Day पर अपने lover के लिए बनाए ये Special Dishes

Valentines Day का दिन आपने प्यार का इजहार करने का सबसे अच्छा दिन माना गया है |

डेस्क-Valentines Day का दिन दो प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। क्योंकि इस भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच क्यों न कुछ स्पेशल बनाकर अपने प्यार का इजहार किया जाए। जिसे आपका जीवन हमेशा खुशियों से भर रहे |

कील-मुंहासों की समस्या को दूर करता है चंदन

आइए जानते है इस Valentines Day पर अपने lover को खुश करने के लिए बनाए ये Special Dishes

Red velvet cake
सामग्री:
बटर: 300gm
चीनी पाउडर: 200gm
अंडा: 2
रिफाइन तेल: 200gm
विनेगर: 1 चम्मच
दूध: 1/2 लिटर
मैदा: 150gm
कोका पाउडर: 50 ग्राम (4 चम्मच)
बेकिंग सोडा: 1/2 चम्मच
लाल रंग: 1 चम्मच
हैवी क्रीम: 300gm
कंटेनर: 2

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 100 ग्राम बटर ले लें। उसमें चीनी डालकर उसे चिकना होने तक फेट लें।
  • अब इसमें एक अंडा डालें और उसे मिलाएं, फिर ठीक वैसे ही दूसरा अंडा भी डाल दे और उसे मिलाएं।
  • इसके बाद इसमें रिफाइंड तेल डाल दें और उसे फिर मिलाएं। अब इसमें विनेगर और दूध को डाल दें और उसे क्रीम बनने तक ग्राइंड करे।
  • अब एक अन्य बर्तन में मैदा, कोका पाउडर और सोडा को छान लें। इस मिक्सचर को उसे दूध वाले क्रीम के बैटर में डाल दें और उसे अच्छे से मिलाएं।
  • इसमें खाने वाला लाल रंग डाल दे और मिलाएं।जब बैटर तैयार हो जाए तो दोनों कंटेनर को लें और उसे थोड़ा तेल से चिकना कर लें।
  • फिर थोड़ा सा मैदा लेकर चारों तरफ फैला दें।
  • अब इसमें केक के बैटर को डाल दें। फिर दोनों केक को 350F (175C) पर 35-40 मिनट तक मिक्रोवेव में पकने के लिए रख कर पकाएं।
  • फिर एक कटोरे में बचा हुआ बटर और चीनी पाउडर को ले लें, और उसे ग्राइंड करें। इसमे हैवी क्रीम को डाल दें और उसे ग्राइंड करते हुए 8-10 मिनट क्रीम बनाएं। क्रीम को इकट्ठा कर लें।
  • अब तक केक बनकर तैयार हो गया होगा, उसे निकाल लें और थोड़ी देर ठंढा होने के लिए छोड़ दें।
  • कंटेनर से दोनों केक को निकालें और उसके ऊपर वाले भाग को काटकर हटा लें। ऊपर वाले भाग से हम छोटे-छोटे हार्ट शेप केक काट लेंगे।
  • बचे हुए केक को क्रश कर के बुरादा जैसा बना लें और उसे अलग रख दें।
  • अब नीचे वाले भाग के केक को लें और उस पर थोड़ा क्रीम लगा लें।
  • फिर दूसरा वाला केक को भी रख दें और उसके ऊपर केक लगाए। केक के चारो तरफ अच्छे से क्रीम लगा दें।
  • अब केक के चारो तरफ तोड़ा हुआ केक का बुरादा डाल कर जोड़ दें।
  • फिर उसके ऊपर चारों तरफ छोटे-छोटे हार्ट शेप केक को सजा दें। इसे 2-3 घंटे ले लिए फ्रिज में रख दें।

HealthTips:जाने आपके थाली में संतुलित मात्रा में कितना होना चाहिए अनाज

Share this story