Priyanka Gandhi UP Road Show Live Updates: Priyanka Gandhi अपने दौरे की शुरुआत एक मेगा रोड शो के साथ की

Priyanka Gandhi UP Road Show Live Updates: Priyanka Gandhi अपने दौरे की शुरुआत एक मेगा रोड शो के साथ की

Priyanka Gandhi UP Road Show: प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का रोड शो बिजली की तारों की वजह से रोक दिया गया है।

डेस्क-कांग्रेस महासचिव बनाए जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार यूपी पहुंच रही हैं। अपने दौरे की शुरुआत प्रियंका गांधी एक मेगा रोड शो के साथ करेंगी। यह रोड़ शो सुबह 11 बजे से शुरू हुआ।

सोमवार को प्रियंका गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ दोपहर करीब 11 बजे लखनऊ के अमौसी एयर पोर्ट पहुंचेंगे। वहां स्वागत के बाद उनको जुलूस की शक्ल में कांग्रेस मुख्यालय तक लाया जाएगा। शहीद पथ तिराहे से अवध चौराहा, आलमबाग, नत्था होटल तिराहा, हुसैनगंज चौराहा, बर्लिंगटन चौराहा, लाल बाग तिराहा, हजरत गंज चौराहा से राज भवन होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। 15 किमी लंबा यह रोड शो 4 घंटे से ज्यादा समय तक चलेगा। इस रोड शो को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


तारों की वजह से रुका Priyanka का Road Show

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का रोड शो बिजली की तारों की वजह से रोक दिया गया है। जब बस बर्लिंगटन क्रॉस रोड पहुंचा तो वहां बिजली की तारों की वजह से बस को रोकना पड़ा। तारों की वजह से बस आगे नहीं बढ़ सकी, जिसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गाड़ी पर सवार होकर आगे बढ़ रहे हैं।


अबकी बार, UP में कांग्रेस की सरकार

लखनऊ में रोड शो के बीच राहुल गांधी ने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है। राहुल-प्रियंका का रोड शो हजरतगंज चौराहा पर पहुंच गया है।
प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान समर्थकों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। समर्थकों में खूब जोश और उत्साह नजर आ रहा है।


चुनावी रथ पर सवार प्रियंका-राहुल


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी चुनावी रथ पर सवार हो गए हैं और राहुल गांधी दोनों का रोड शो शुरू हो गया है, जो करीब 12 किमी। तक का होगा. राहुल-प्रियंका के साथ बस पर आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद मौजूद हैं।


लखनऊ पहुंचे प्रियंका और राहुल गांधी
रोड शो के लिए राहुल और प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में ही रोड शो का आगाज होगा।

ट्विटर पर प्रियंका की एंट्री


महासचिव बनने के बाद अपने पहले रोड शो से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर भी एंट्री कर ली है। उन्होंने @priyankagandhi नाम से अपना हैंडल बनाया है। हालांकि, सूचना लिखे जाने तक प्रियंका ने कोई ट्वीट नहीं किया है।


Share this story