अखिलेश यादव ने किया ट्वीट तो उबल पड़े सपाई और बसपाई ,योगी का फूंका पुतला

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट तो उबल पड़े सपाई और बसपाई ,योगी का फूंका पुतला

बाराबंकी मुख्यालय के छाया चौराहे पर गुस्से में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते यह कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के हैं |

बाराबंकी-बाराबंकी में आज सपाई काफी गुस्से में दिखें और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला भी दहन किया | सपयियों के गुस्से की वजह सपा प्रमुख अखिलेश यादव का एक ट्वीट रहा जिसमें सपा प्रमुख ने जानकारी दी कि उन्हें प्रयागराज में स्थित इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में आयोजित छात्रों के एक कार्यक्रम में जाने से राज्य सरकार ने रोक दिया है | अखिलेश का ट्वीट देखते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आगबबूला हो गए और सड़कों पर उतर आये और मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर दिया |


बाराबंकी मुख्यालय के छाया चौराहे पर गुस्से में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते यह कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के हैं | यह कार्यकर्ता आज अपने मुखिया अखिलेश यादव के एक ट्वीट को देखते ही आग बबूला हो गए और सड़कों पर उतर आये | सपाईयों का गुस्सा देख कर उनके साथ गठबंधन की साझीदार बहुजन समाज पार्टी भी उनके इस प्रदर्शन में शामिल हो गयी | कार्यकर्ताओं का गुस्सा इस कदर था कि अपने प्रदर्शन के बाद वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला ले आये और उसका दहन कर दिया |

समाजवादी पार्टी बाराबंकी के पूर्व अध्यक्ष डाक्टर कुलदीप सिंह ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज ट्वीट के जरिये जानकारी दी है कि प्रयागराज जिले के इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आयोजित छात्रों के एक कार्यक्रम में जाने से उन्हें रोक दिया गया है | प्रदेश सरकार के इस रवैये से जनपद के कार्यकर्ता आक्रोशित हैं और सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं | सपा प्रमुख को एक पूर्व नियोजित कार्यक्रम से रोकना एक तरह से लोकतंत्र की हत्या है और सभी समाजवादी कार्यकर्ता राष्ट्रपति और राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन भी दे रहे हैं और यहाँ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला भी दहन किया है |

इस प्रदर्शन में गठबंधन धर्म का पालन करते हुए शामिल होने वाले बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की अगुवाई करने वाले बसपा नेता पंकज गुप्ता ने बताया कि हमारा गठबंधन समाजवादी पार्टी के साथ है अगर अखिलेश जी को कोई दिक्कत आएगी तो हम बह िसरकार को दिक्कत पैदा कर देंगे | सरकार की यह तानशाही है इसलिए सरकार को इससे बाज़ आना चाहिए |

प्रयागराज जाने से रोकने पर भड़के Akhilesh Yadav


रिपोर्टर, सैफ मुख्तार

Share this story