Yamuna Express way Scam यूपी के अधिकारी ने खोले राज

Yamuna Express way Scam यूपी के अधिकारी ने खोले राज

चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार का खुलासा...

Yamuna Express way पर हुआ बड़ा भ्रष्टाचार..

चकबंदी विभाग के बड़े अफसर सुरेश सिंह यादव होंगे बेनकाब..

अपर संचालक चकबंदी प्राविधिक सुरेश सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ी..

सुरेश सिंह यादव पर सरकार को करोड़ो की क्षति पहुचाने का आरोप...

विभागीय जांच में सुरेश सिंह यादव को पाया गया दोषी...

आईएएस कामिनी रतन चौहान ने भी जांच में पाया दोषी...

लखनऊ -चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर है। आरोप है कि Yamuna Express way बनने के दौरान जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। आरोप है कि ज़मीन के कागजातों में हेरफेर करके लोगो को फर्जी तरीके से मुआवज़े की रकम बांटी गई । जिससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।

जांच अधिकारी पुनीत शुक्ल ने सुरेश सिंह यादव को पाया दोषी...

इस मामले में सबसे बड़ा आरोप तत्कालीन बंदोबस्त अधिकारी सुरेश सिंह यादव पर है। आरोप है कि अपात्र लोगो को मुआवज़े की बड़ी रकम दिलाने का आधार सुरेश सिंह यादव ने ही तैयार किया था। इस मामले में कई अधिकारियों ने जांच की और सुरेश सिंह यादव को दोषी पाया गया। जांच अधिकारी रहे पुनीत शुक्ल ने भी इन्हें दोषी मानते हुए अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

भ्रष्टाचार में फंसे सुरेश सिंह यादव पर अभी तक नही हुई कार्यवाही...आखिर सुरेश सिंह यादव पर कब होगी कार्यवाही..

त्ता की ऊंची पहुँच के चलते सुरेश सिंह यादव पर अब तक कोई कार्यवाही नही। सुरेश सिंह यादव अब अपर संचालक चकबंदी के पद पर तैनात है।
कहने को तो कार्रवाई लंबित है लेकिन आख़िर कब होगी Yamuna Express way के लिए जिम्मेदार भ्रष्ट अधिकारी पर कार्रवाई ।

Share this story