पीएम के सामने मंच पर त्रिपुरा के मंत्री ने क्या कर डाला

पीएम के सामने मंच पर त्रिपुरा के मंत्री ने क्या कर डाला

चुनाव सिर पर आ गये हें तो PM मोदी एक बार सत्ता हासिल करने के लिये देश भर में घूम घूम कर अपने समर्थन में वोट मांग रहे हैं। साथ ही लोक लुभावन योजनाओं की घोषणाएं भी कर रहे हैं। इसी सिसिले में वो त्रिपुरा भी गये। जहां सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मोदी कुछ घोषणाएं कर रहे थे। पास ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री बिप्लव देव और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी
मौजूद थे। वहीं ऐसा कुछ हुआ कि लोगांे की आंखें शर्म से झुक गयीं। जो कुछ भी हुआ वो सब कुछ कैमरों में कैद हो ंगया। सारी दुनिया में वायरल हो गया। विपक्षी पार्टी सीपीएम ने मंत्री को बर्खास्त करने और उसकी गिरफ्तारी की मांग की है।

माकपा के नेता बिजन धर ने कहा कि जिस मंच से पीएम संबोधित कर रहे हैं और सीएम मौजूद हों वहां एक मंत्री दूसरी महिला मंत्री को गलत तरीके से छू
रहा है। ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाना चाहिये।

मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वहीं मंच पर मौजूद सीएम बिप्लब देव और कुछ मंत्री भी खड़े थे। वहीं मौजूद राज्यमंत्री मोनोज कांती देब ने अपने मंत्रिमंडल की साथी महिला मंत्री संतना चकमा की कमर को गलत ढंग छुआ। जो सामने से वीडियो कैमरे में कैद हो गया। भाजपा का कहना है कि वाम दल उनकी सरकार की छवि खराब करने और मंत्री का चरित्र हनन की साजिश रच रहा है।

यूपी में भी बीजेपी के एक विधायक पर एक लड़की के साथ काफी समय तकं रेप करने और उसके पिता की हत्या करने का मुकदमा चल रहा है। लेकिन भाजपा ने अभी तक पार्टी से नहीं निकाला है। मामले पर अदालत ने संज्ञान लिया और उक्त विधायक पर कार्रवाई करने का आदेश दिया। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने उसके खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं लिया। यूपी के सीएम भी तब चेते जब पीड़िता ने उनके आवास के सामने आत्मदाह करने का प्रयास किया।

विनय गोयल

Share this story