Vastu Tips: अगर आपने भी इस दिशा में रखा हैं money plant तो बना देगा कंगाल

Vastu Tips: अगर आपने भी इस दिशा में रखा हैं money plant तो बना देगा कंगाल

Vastu Tips: लोग धन लाभ के लिए घर में money plant लगाते हैं लेकिन इसे सही दिशा में लगाना बहुत जरूरी है।

डेस्क-लोग धन लाभ के लिए घर में money plant लगाते हैं लेकिन इसे सही दिशा में लगाना बहुत जरूरी है। नहीं तो आपको फायदे की बजाए नुकसान भी हो सकता है। जी हां, गलत दिशा में यह पौधा लगने से घर पर उल्टा असर पड़ता है।

घर में लगे हरे-भरे पौधे ना सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं बल्कि यह वातावरण को शुद्ध भी बनाते हैं। वहीं अगर इन्हें सही दिशा में रखा जाए तो धन लाभ जैसे फायदे भी होते हैं।

इस तरह मनी प्लांट लगाने से होगा हानि

money plant को इस दिशा में ही लगाना चाहिए

मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा यानि ईशान कोण में ना रखें। money plant के पौधे के लिए यह दिशा सबसे Negative दिशा मानी जाती है। इस दिशा में इसे रखने से आर्थिक हानि की संभावना बढ़ जाती है।

money plant के पौधे को ना दें मुरझाने

मनी प्लांट के पौधे को कभी भी मुरझाने ना दें और रोजाना इसे पानी दें। इस पौधे के सूखने से घर में नैगेटिव एनर्जी आती है। साथ ही इससे घर में धन हानि भी होती है।

money plant को जमीन पर ना फैलाएं

मनी प्लांट की बेलों को कभी भी जमीन पर नहीं फैलाना चाहिए। इसे दीवारों के सहारे ऊपर की ओर बढ़ने देना चाहिए। इससे धन में वृद्धि होती है।

घर के बाहरmoney plant न लगाएं

आपको बता दें कि इस पौधे को घर के अंदर लगाने से ही लाभ मिलता है। ऐसे में इसे भूलकर भी घर के बाहर न लगाएं।

इस दिशा में रखा मनी प्लांट दिलाता है फायदा

money plant के पौधे को दक्षिण पूर्व दिशा में रखना फायदेमंद होता है। यहां रखा मनी प्लांट घर में धन और सुख-समृद्धि बढ़ाता है।

Share this story