कांग्रेस अध्यक्ष Rahul Gandhi ने Priyanka Gandhi के सचिव कुमार आशीष को पद से हटाया

कांग्रेस अध्यक्ष Rahul Gandhi ने Priyanka Gandhi के सचिव कुमार आशीष को पद से हटाया

कांग्रेस ने यूपी में Priyanka Gandhi और ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहयोग के लिए तीन-तीन सचिव नियुक्त किए थे।


डेस्क- कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi के साथ एक दिन पहले संबद्ध किए गए सचिव Kumar Ashish को पुराने आरोपों के कारण पद से हटा दिया गया। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष Rahul Gandhi ने कुमार आशीष की सचिव के रूप में की गई नियुक्ति को रद्द कर दिया है।

उन्हें प्रियंका गांधी के साथ पूर्वी उत्तर-प्रदेश के लिए संबद्ध किया गया था। अब उनकी जगह सचिन नाइक की सचिव के पद पर नियुक्ति की गई है।

कांग्रेस ने यूपी में प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहयोग के लिए तीन-तीन सचिव नियुक्त किए थे। जुबैर खान, कुमार आशीष और बाजीराव खाडे को सचिव की जिम्मेदारी देकर प्रियंका गांधी का सहयोग करने के लिए कहा गया था। इनमें कुमार आशीष बिहार से हैं और वे यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति के साथ ही बिहार में जेडीयू हमलावर हो गई थी।

कुमार आशीष अपराधी प्रवृति का रहा है :Rahul Gandhi

  • जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि कैसे लोगों को राष्ट्रीय सचिव बनाया जा रहा है।
  • कुमार आशीष अपराधी प्रवृति का रहा है और कई बार जेल जा चुका है।
  • ऐसे दागियों को प्रियंका के साथ लाया जा रहा है।
  • अशोक चौधरी कांग्रेस के बिहार अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
  • नियुक्ति का विरोध कर रहे नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा था कि करीब 14 साल पुराने पेपर लीक मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई थी।
  • सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने आरोपों की गंभीरता के कारण फिलहाल उन्हें पद से हटाने का फैसला किया है। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी वजह नहीं बताई गई है।

Share this story