तड़ीपार शख्स के हाथ में है भाजपा की कमान

तड़ीपार शख्स के हाथ में है भाजपा की कमान
  • अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का पीएम पर जोरदार हमला, कहा- यह देश किसी की बपौती नहीं,
  • तड़ीपार शख्स के हाथ में है भाजपा की कमा


बाराबंकी- पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी और पूर्व सांसद करुणा शुक्ला ने आज बाराबंकी में कांग्रेसियों को बूथ जीतने के फंडे सिखाए। करुणा शुक्ला ने बताया कि बूथ स्तर पर हमारी कार्यशाला कुल चार चरणों में चल रही है। जिसमें से मोदी, संघ और बीजेपी को जानिये यह हमारा पहला चरण था, जो आज पूरा हुआ है। इसके बाद बूथ मैनेजमेंट, सोशल मीडिया, कांग्रेस की विचारधारा के साथ कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों का अगला चरण होगा।


- इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह की जमकर आलोचना की। करुणा शुक्ला ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह ने सत्ता के लिए पार्टी की विचारधारा को ही बदल डाला है। वहीं अटल आडवाणी युग और आज की भाजपा में अंतर बताते हुए करुणा शुक्ला ने कहा कि अब पार्टी पूरी तरह से बदल चुकी है। अब पार्टी में कोई आदर्श नहीं बल्कि जिन लोगों के हाथों में पार्टी की कमान है उनका चरित्र स्वयं अच्छा नहीं है। वह भाजपा के आदर्श कैसे हो सकते हैं। एक प्रदेश में गृह मंत्री के नाते जिनको गोधरा कांड में तड़ीपार की सजा हुई हो, वह पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और आदर्श बन जाए यह कैसे हो सकता है। करुणा शुक्ला ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको लगता है कि सारा पैसा उनके बाप का है, जबकि यह पैसा देश की 100 करोड़ से ज्यादा जनता का है। इस देश को कोई अपनी बपौती न समझे।


वीओ- अरुणा शुक्ला ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ में दी गई हमने उसे निभाया और पार्टी को शानदार जीत दिलवाई। अब वही जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश में मुझे सौंपी गई है और यहां भी हम मेहनत करके कांग्रेस को जीत दिलवाएंगे। वहीं अटल जी की सीट लखनऊ से कांग्रेस के टिकट पर लड़ने के सवाल को सफाई से टालते हुए करुणा शुक्ला ने कहा कि यह कोई विषय नहीं। यह सब अफवाह सिर्फ मीडिया की उपज है। वहीं प्रियंका गांधी के कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में आने पर उन्होंने कहा कि इससे पार्टी को काफी फायदा मिलेगा। राहुल और प्रियंका जी के नेतृत्व में पार्टी इस बार कमाल करेगी।


- करुणा शुक्ला ने पांच साल की मोदी सरकार को शून्य नम्बर देते हुए कहा कि इस सरकार को नम्बर देने का सवाल ही नही है। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए करूणा शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो सम्मान उन्हें सामान्य कार्यकर्ता के रूप में दिया है उतना सम्मान भाजपा ने 34 सालों तक नही दिया। अब तो यह तय कर चुकी हूं कि जवानी तो भाजपा में गुजार दी अब अन्तिम सांस तक कांग्रेस की ही सेवा करनी है। अब बूथ मैनेजमेंट में भी वह यही सिखा रही है कि मोदी को पहचानो, संघ को पहचानो और मोदी भगाओ देश बचाओ।


करुणा शुक्ला ने भाजपा को छोड़ने के सवाल पर कहा कि उस समय अटल जी जीवित थे मगर अस्वस्थ जरूर थे। उनसे और उस समय के वरिष्ठ नेताओं से कारण बता कर भाजपा को त्यागा था। अब 6 साल हो गए हैं, अब उन कारणों पर जानना ठीक नहीं है।


रिपोर्टर, सैफ मुख्तार

Share this story