Lok Sabha Election 2019 - आसान नहीं वरुण गांधी की राहें, क्या काम आएगा उनका वीआईपी अंदाज

Lok Sabha Election 2019 - आसान नहीं वरुण गांधी की राहें, क्या काम आएगा उनका वीआईपी अंदाज

Lok Sabha Election 2019-कितने सक्षम हो पाएंगे वरुण गांधी

पीलीभीत। लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों को क्षेत्र में उतार दिया है।इसी के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने बहेड़ी लोकसभा से वरुण गांधी को उम्मीदवार बनाया है।

वरुण गांधी अपनी चकाचौंध के लिए जाने जाते हैं, वरुण गांधी अक्सर अपनी इस चकाचौंध से ही वह जनता को लुभाते नजर आते हैं,कुछ ऐसा ही नजारा पीलीभीत की जनता को भी देखने को मिल सकता है। क्योंकि वरुण गांधी कल यानी 29 अप्रैल को नामांकन भरने पीलीभीत आ रहे हैं। उनके कार्यकर्ता जगह-जगह पर उनके स्वागत की तैयारी कर रहे हैं, व जोर शोर से नामांकन की तैयारियां हो रही है। वहीं इस बार पीलीभीत की जनता के मन में स्थानीय प्रत्यासी की आवाज भी उठाई है, गत दिनों पूर्व भाजपा के नेताओं ने भी बाहरी प्रत्याशी का विरोध किया था। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि अपनी चकाचौंध, वीआईपी अंदाज के सहारे वरुण गांधी पीलीभीत की जनता को अपनी ओर आकर्षित करने में कितने सक्षम हो पाएंगे।

Share this story