श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नई कार्यकारिणी अनुमोदित

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नई कार्यकारिणी अनुमोदित

सीतापुर- उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन लखनऊ संबद्ध (इंडियन फेडरेशन वर्किंग जर्नलिस्ट नई दिल्ली) के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने यूनियन की सीतापुर शाखा के 2018 में अनुमोदित पदाधिकारियों के अनुमोदन निरस्त करते हुए 2019 के लिए नए पदाधिकारियों का अनुमोदन किया है।

यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष हरिराम अरोड़ा ने बताया कि नए अनुमोदन में हरिराम अरोड़ा अध्यक्ष, उरूज कदीर महामंत्री, पंकज सक्सेना व सुधांशु पुरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा आनंद तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त अनुमोदन के साथ यूनियन के लखनऊ मंडल के अध्यक्ष व सचिव शिव शरण सिंह, विश्वदेव राव ने अपेक्षा की है कि सीतापुर में यूनियन इकाई के अनुमोदित नए सदस्य यूनियन को गति प्रदान करेंगे। साथ ही शीघ्र नई कार्यकारिणी गठित किये जाने व नये सदस्य तथा नवीकरण भी किए जाने की आशा व्यक्त की है। श्री अरोड़ा ने कहा कि यूनियन की अगली बैठक की सूचना शीघ्र दी जाएगी।

रिपोर्ट सुमित बाजपेयी

Share this story