Palmistry आपके हाथ की रेखा ही बता देती है सब कुछ आपके बारे में

Palmistry आपके हाथ की रेखा ही बता देती है सब कुछ आपके बारे में

Palmistry Science

जानिए आपकी हस्तरेखा कैसे खोलती है आपके जीवन के राज..

अपनी हथेली में मौजूद रेखा आपके बारे में ऐसे रहस्य खोलती है जिसके बारे में आप कभी सोच भी नहीं सकते। अगर आप इन रेखाओं का मतलब जान लें तो संभव है कि भविष्य में होने वाली घटनाओं से बचने का उपाय कर सकते हैं। खासतौर पर अगर आप यह जान लें कि आपकी स्थ्य रेखा आपकी सेहत के बारे में क्या कह रही है तो रोग के प्रति सजग रहकर परेशानियों से बच सकते हैं।

पण्डित दयानन्द शास्त्री के अनुसार हस्तरेखा विज्ञान में बताया गया है कि हथेली में स्वास्थ्य रेखा किसी भी स्थान से निकल सकती है लेकिन इसका अंत बुध पर्वत पर ही होता है। बुध पर्वत छोटी उंगली के ऊपरी भाग को कहा जाता है। यहां तक पहुंचने वाली रेखा स्वास्थ्य रेखा कहलाती है। यह रेखा जिनती साफ, स्पष्ट और सुंदर होती है स्वास्थ्य उतना ही उत्तम होता है।

जिस जातक की हथेली में स्वास्थ्य रेखा पीले रंग की होती है उन्हें गुप्त रोग या यौन रोग होने की संभावना रहती है।

जिस जातक की हथेली में हृदय रेखा और स्वास्थ्य रेखा बुध पर्वत के पास मिलती है उन्हें हार्ट अटैक होने की संभावना रहती है।

जिन जातक की हथेली में अगूठे के नीचे का भाग जिसे शुक्र पर्वत कहते हैं वह अधिक उठा हुआ हो और स्वास्थ्य रेखा लहरदार हो उन्हें प्रजनन संबंधी यानी यौन रोग की आशंका रहती है।

यदि अंगूठे के जोड़ पर आपके यव का चिन्ह है तो आप धनवान होंगे। यह चिन्ह पूर्वजन्म के अच्छे कर्मों से ही किसी व्यक्ति की हथेली में आते हैं। जिन व्यक्तियों की हथेली में यह चिन्ह होता है वह गरीबी में पैदा होकर भी अमीर बनता है। कमल का पुष्प देवी लक्ष्मी का आसान है। जिनकी हथेली में कमल पुष्प का निशान होता है उन पर लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसे व्यक्ति लखपति करोड़पति होते हैं।

जिन जातक की हथेली में सूर्य पर्वत पर त्रिभुज का चिन्ह होता है वह सरकारी क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हैं। यह धनवान और प्रभावशाली व्यक्ति होते हैं।

अमीर लोगों को देखकर अगर आपके मन में टीस उठती है कि काश आप भी अमीर होते। आपके पास भी बड़ा सा बंगला, गाड़ी होती है तो निराशा और ख्यालों के भंवर से निकलिए। देखिए अपनी हथेली और जानिए कि आपकी किस्मत में करोड़पति बनना लिखा है या नहीं। यहां हम आपको हथेली में मौजूद कुछ ऐसे चिन्हों के बारे में बता रहे हैं जो लखपति और करोड़पति लोगों की हथेली में पाए जाते हैं।

हथेली में अनामिका उंगली के ठीक ऊपर सूर्य पर्वत स्थित होता है। यहां तक आने वाली रेखा सूर्य रेखा कहलाती है जिनकी हथेली में इस रेखा के ऊपर स्टार यानी सितारे का चिन्ह होता है वह धनवान होने के साथ ही सम्मानित और मशहूर होते हैं।

यदि मध्यमा ऊंगली के ऊपर शनि का स्थान होता है। इस स्थान तक पहुंचने वाली रेखा भाग्य रेखा कहलाती है। जिनकी हथेली में भाग्य रेखा पर त्रिशूल का निशान बना होता है वह बड़े ही भाग्यशाली होते हैं। किस्मत इन्हें लखपति, करोड़पति बनने में पूरी मदद करती है।

अंग्रेजी में धन को मनी कहा जाता है। मनी अंग्रेजी में M से शुरू होता है। जिनकी हथेली में मनी का पहला लेटर यानी M चिन्ह बना होता है वह भी आर्थिक मामलों में भाग्यशाली होते हैं।

यदि आपकी हथेली में भाग्य रेखा से निकलकर कोई रेखा सूर्य पर्वत तक आ रहा है या सूर्य रेखा का स्पर्श कर रहा है तो यह शुभ चिन्ह है, आप बनेंगे करोड़पति। दुनिया भर में फैलेगी आपकी ख्याति।

हथेली के अंत में देखिए, अगर आपको वहां मछली का चिन्ह नजर आ रहा है तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ चिन्ह है। यह संकेत है कि आप धार्मिक व्यक्ति होंगे। ईश्वर की सहायता और पूर्वजन्म के कर्मों से धनवान बनेंगे।

पण्डित दयानन्द शास्त्री ने बताया कि सूर्य रेखा के बारे में पहले भी बात कर चुके हैं कि यह अनामिका उंगली के ऊपर होता है। जिनकी हथेली में सूर्य रेखा पर त्रिशूल का चिन्ह मौजूद होता है वह जीवन में अपने प्रयास से ख्याति और खूब धन अर्जित करते हैं।

पंडित दयानंद शास्त्री

Share this story