क्रोध पर नियंत्रण रखें इस राशि केलोग जानिए 18 अप्रैल 2019 के राशिफल

क्रोध पर नियंत्रण रखें इस राशि केलोग जानिए 18 अप्रैल 2019 के राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि का राशिफल
(गुरुवार - 18-04-2019 को)..

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
असमाजिक व तामसी प्रवृतियों के व्यक्तियो से निकटता किसी कठिनाई में डाल सकता है. अत: उनसे दूरी बना कर रखें. किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव. मधुर वाणी का प्रयोग करें. ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 3
# आपके लिए उपाय => अग्नि में गुड़ और घी डाल कर पूजा करें।

वृषभ ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है. महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन में निराशा पैदा करेगी. पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव. ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 5
# आपके लिए उपाय => कोई सुगंधित चीज अपने पास रखें।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी. पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी. निकट संबंधों में पारदर्शी व कर्त्तव्यनिष्ठ बनें. नाजुक संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने. आलस्य कतई न करें. ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => कृष्ण या विष्णु भगवान को तुलसी पत्र चढ़ाएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
किसी रचनात्मक व सकारात्मक दिशा में किया गया प्रयास सार्थक होगा. महत्वपूर्ण मामलों में हड़बड़ी में कोई कदम न उठाएं बल्कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशविरा करें. आलस्य त्यागें. ==> शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय => 1 या 2 घूंट गंगाजल पिएं।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है. नये गणमान्य लोगों से संबंध प्रगाढ़ होंगे. आय के साधन सुलभ होंगे. क्रोध पर नियंत्रण रखें. अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें. ==> शुभ रंग : सुनहरा शुभ अंक : 9
#आपके लिए उपाय => गोशाला में कुछ रूपये का दान दें।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी. आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा. महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव. अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. नौकरी का वातावरण सुखद रहेगा. ==> शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय => आटे के दीपक बना कर तुलसी की जड़ में लगाएं।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
धामिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. कानूनी मामलों में मनोवांछित परिणाम मिल सकते हैं. मीडिया से जुड़े व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है. विरोधियों की सक्रियता के बावजूद भी धैर्य का परिचय देंगे. ==> शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय => किसी गरीब कन्या को फ्रूट जूस पिलाएं।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होगी. शिक्षा प्रतियोगिता कीदिशा में लापरवाही हितकर नहीं है. घरेलू कार्यों में व्यय संभव. कोई महत्वपूर्ण निर्णय में मन दुविधाग्रस्त होगा. आय-व्यय में संतुलन बनायें. ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय => लाल कपड़े में सिंदूर से स्वास्तिक बनाकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के लिए मन केंद्रित होगा. गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाने का प्रयास करें. अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा. आय-व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे. ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय => किसी मंदिर या धर्म स्थान पर नि:शुल्क सेवा दें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
सामाजिकता व पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में व्यस्त रहेंगे. ध्यान रहे कि कोई भी महत्वपूर्ण संबंध न बिगड़ने पाये. विपरीतलिंग के आकषर्ण से अपयश और लांछन का योग है. आलस्य त्यागें. ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय => किसी मंदिर में जौ, तिल और चावल दान दें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
निराशावादी विचारों का त्याग करें. परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव. माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे. मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें. ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 6
#आपके लिए उपाय => काले कुत्ते को तेल की रोटी दें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा. रोजगार में प्रगति संभव. मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का प्रयत्न करें. अनुचित कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें. ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => पानी की टंकी में पीला फूल डालें।

Share this story