मंगलवार 14 मई के राशिफल

मंगलवार 14 मई के राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि का राशिफल (मंगलवार-14 मई 2019 को)..

जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित दयानन्द शास्त्री जी से आपके लिए शुभांक , शुभ रंग और लाभकारी उपाय को..

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करें. निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव. प्रणय संबंध को लेकर परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा. आलस्य त्यागें. ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 6
# आपके लिए उपाय => लाल कपड़े पर सिंदूर से त्रिशूल बना कर माता जी के मंदिर में चढ़ा दें।

वृषभ ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी. नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी. भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव. परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें. ==> शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 5
# आपके लिए उपाय => 1 या 2 घूंट गंगाजल पिएं।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र. नकारात्मक चिन्ता को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें. पत्नी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें. ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय => किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान दें।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
भावुक मन संबंधियों के बीच छोटी-छोटी बातों पर दुखी हो सकता है. काफी दिनों से दाम्पत्य या पारिवारिक जीवन में चल रहे तनाव में सुधार होने के आसार हैं. भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी. ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय => चावल में शक्कर मिला कर कौवों को खिलाएं।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे. आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी. किसी विपरीतलिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा. ग्रहों की अनुकूलता से प्रगति के अवसर मिलेंगे. ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय => बार-बार थूकने से बचें।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
मन पर नियन्तण्रकरें और कर्तव्यनिष्ठ बनें. मन पूर्वाग्रह से प्रभावित होगा. किसी नए सम्बन्ध पर मन केन्द्रित होगा. थोड़ा संयमी व धैर्यवान ब जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव. ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 9
#आपके लिए उपाय => 2 तुलसी पत्र पानी से निगले।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
रोजगार क्षेत्र में अड़चन व संघर्ष से मन परेशान होगा. आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा. नेतृत्व की अदभुत क्षमता व कुशल नियोजन से रचनात्मक कार्यों को अंजाम देंगे. ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 9
#आपके लिए उपाय => घी का दीपक बिना जलाए किसी मंदिर में दान दें।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव. प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा. कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है. अत: आलस्य न करें. ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 9
#आपके लिए उपाय => लौंग या अदरक खाएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें. किसी महत्वपूर्ण कार्य से घर से दूर रहना मन को अरुचिकर लगेगा. दाम्पत्य जीवन मधुर होगा. अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें. ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय => नारियल पानी पीएं।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा. आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप होगा. परिवार में किसी के भी महत्वपूर्ण कार्य सफल होने के आसार बनेंगे. विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता रहेगी. ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय => पैर के पंजे में थोड़ा तेल लगा लें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
कार्यक्षेत्र में अवराधों से मन हारा सा महसूस करेगा. आपका महत्वाकांक्षी मन वर्तमान आए की स्थिति को लेकर चिंतित होगा. ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय => तिल खाएं।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी. नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धि होने के आसार हैं. पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा. शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता के आसार हैं. ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय => केसर और चंदन मिलाकर तिलक लगाएं।

Share this story