Lok Sabha Election 2019 -गोंडा और कैसरगंज में भाजपा आगे

Lok Sabha Election 2019 -गोंडा और कैसरगंज में भाजपा आगे

LokSabha Election 2019

  1. गोंडा और कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए मतगणना शुरू हो गई। गोंडा और कैसरगंज में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे है

जनपद की सातों विधानसभाओं की सुबह आठ बजे से बहराइच रोड नवीन गल्ला मण्डी में मतगणना होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट्स की गिनती अतिरिक्त टेबल्स पर होगी। उसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डा नितिन बंसल ने बताया कि मतगणना के समय प्रत्याशियों के एजेंट हर टेबल पर मौजूद रहेंगे और उनके सामने ही मतगणना होगी।

14-14 टेबलों पर हर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना: मुख्य गणना के लिए हर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 14 गणना टेबल, पोस्टल बैलेट्स की गणना अतिरिक्त टेबल्स पर हो रही । इस तरह 15 टेबलों पर मतगणना कराई जा रही है।

हर विधानसभा की पांच-पांच वीवीपैट मशीनों की पर्चियों का होगा मिलान: हर विधानसभा की पांच-पांच वीवीपैट मशीनों की पर्चियों का मिलान ईवीएम में पड़े वोटों से किया जाएगा। वीवीपैट मशीनों का चयन लाटरी या रैण्डम बेसिस पर होगा।
इन महारथियों के भाग्य का होगा फैसला : कैसरगंज सीट के मतदाता चुनावी महासंग्राम में खड़े 12 प्रत्याशियों के भाग्य फैसला सामने आएगा। जिनमें भाजपा से बृजभूषण शरण सिंह, गठबंधन में बसपा से चंद्र देव यादव करैली और कांग्रेस से विनय कुमार पाण्डेय प्रमुख हैं। यहां 17 लाख 93 हजार 118 मतदाता थे।

कैसरगंज लोकसभा में कुल मतदाता - 17 लाख 93 हजार 118
कैसरगंज लोकसभा में पुरुष मतदाता - 9 लाख 61 हजार 59
कैसरगंज लोकसभा में महिला मतदाता - 8 लाख 30 हजार 818
2014 के लोकसभा चुनाव में 54 प्रतिशत मतदान हुआ था वहीं इस बार 53 प्रतिशत।
ये भी जाने :
2014 के लोकसभा चुनाव में कैसरगंज संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी को 381500 वोट मिले थे। उन्होंने सपा उम्मीदवार विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह को 78218 मतों से पराजित किया था। तीसरे नंबर पर कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से बसपा से के के ओझा रहे थे। उन्हें 1लाख 46 हजार 726 मत मिले थे। जबकि कांग्रेस से लड़े पूर्व मुकेश श्रीवास्तव को 57 हजार 401 वोट मिले थे।
गोंडा लोकसभा क्षेत्र पर एक नजर : गुरुवार को इस लोकसभा क्षेत्र से खड़े 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आना है। इस लोकसभा क्षेत्र में 17 लाख 55 हजार 120 मतदाता थे। प्रमुख प्रत्याशियों में भाजपा से कीर्तिवर्धन सिंह, गठबंधन में सपा से विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह और कांग्रेस से कृष्णा पटेल शामिल हैं।

गोण्डा लोकसभा में कुल मतदाता - 17 लाख 55 हजार 120
गोंडा लोकसभा में पुरुष मतदाता - 9 लाख 54 हजार 654
गोंडा लोकसभा में महिला मतदाता - 7 लाख 99 हजार 750
2014 के लोकसभा चुनाव में 53 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार 52 प्रतिशत मतदान हुआ था।
एक नजर अतीत पर :
2014 के लोकसभा चुनाव में गोण्डा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह को 359639 वोट मिले थे। उन्होंने सपा उम्मीदवार नंदिता शुक्ला को 160000 मतों से पराजित किया था। तीसरे नंबर पर गोण्डा लोकसभा क्षेत्र से बसपा के अकबर अहमद डम्पी रहे थे। उन्हें 1लाख 16हजार 178 मत मिले थे। जबकि कांग्रेस से लड़े पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा को 1 लाख 2 हजार 254 वोट मिले थे।

Share this story