राजेश वर्मा चौथी बार बने सांसद,सीतापुर में छाया भगवा

राजेश वर्मा चौथी बार बने सांसद,सीतापुर में छाया भगवा

राजेश वर्मा चौथी बार बने सांस
गठबंधन प्रत्याशी को पटखनी देकर भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा तीसरी बार जिले के सांसद चुने गए। लेकिन वह हैट्रिक नही लगा सके। फिर भी उन्हें बेताज बादशाह कहने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा को 508654 मत, गठबंधन प्रत्याशी नकुल दुबे को 408812 मत तथा कांग्रेस की कैसर जहां को 95694 मत प्राप्त हुए हैं।

इस प्रकार राजेश वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नकुल दुबे को 99842 मतों से करारी शिकस्त दी है। हालांकि उक्त आंकड़ों की समाचार लिखे जाने तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। जिससे उक्त आंकड़ो में थोड़ा बहुत फेरबदल हो सकता है। इससे पूर्व राजेश वर्मा ने सीतापुर में 2014 के चुनाव में भाजपा की विजय पताका फहराई थी। 2009 में बसपा से धौरहरा लोकसभा क्षेत्र में इन्हे हार का मुंह देखना पड़ा था।

2004 के लोकसभा चुनाव में श्री वर्मा बसपा से सीतापुर के सांसद चुने गए थे। दूसरी ओर सीतापुर जिले से जुड़ी धौरहरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की रेखा अरुण वर्मा ने लगातार दूसरी बार बड़ी जीत दर्ज कराई है। जिले से जुड़ी मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के कौशल किशोर भी लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। वहीं जिले की मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के अशोक रावत ने अपनी जीत दर्ज कराई है। इस प्रकार जिले से जुड़ी सभी चारों लोकसभा क्षेत्रों में भगवा परचम लहराया है। सभी विजयी प्रत्याशियों ने जनता का आभार व्यक्त किया है।

Share this story