प्रियंका गांधी ने राजीव त्यागी को बनाया यूपी कांग्रेस का मीडिया इंचार्ज

प्रियंका गांधी ने राजीव त्यागी को बनाया यूपी कांग्रेस का मीडिया इंचार्ज

उत्तर प्रदेश कांग्रेस (INC) के मीडिया इंचार्ज बने राष्ट्रीय प्रवक्ता यूपी कांग्रेस महासचिव श्री राजीव त्यागी(Rajiv Tyagi)

UP Desk -भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(lNC) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी जी को यूपी कांग्रेस(UP Congress) मीडिया डिपार्टमेंट का इंचार्ज बनाया गया श्री राजीव त्यागी जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता है और मूलतः गाजियाबाद से आते हैं।

राजनीति के शुरुआती दौर से ही श्री त्यागी जुझारू एवं अपनी बेबाक छवि के लिए जाने जाते हैं। श्री त्यागी का कांग्रेस पार्टी में और मीडिया विभाग में एक लंबा अनुभव रहा है और वह एक मुखर वक्ता हैं और कांग्रेस की नीतियों- विचारों को बहुत मजबूती से रखने के लिए जाने जाते हैं।

श्री त्यागी इससे पहले भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी(Uttar Pradesh Congress Commitee) के दो बार महासचिव एवं प्रवक्ता रह चुके हैं और साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से विभिन्न प्रांतों में मीडिया विभाग के लिए काम कर चुके हैं।

श्रीमती प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi ) जी ने उनके इसी अनुभव को देखते हुए यूपी कांग्रेस के मीडिया डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी सौंपी है।

Share this story