एक सिंदूर जो प्रयोग होता है वशीकरण में

एक सिंदूर जो प्रयोग होता है वशीकरण में

कामाख्या(kamakhya) सिन्दूर(Vermilon) का महत्त्व

Jyotish Desk -तंत्र ज्योतिष में कामियां सिन्दूर या कामाख्या सिन्दूर का प्रयोग अवश्य होता है। इस सिन्दूर से भूत प्रेत, वशीकरण, जादू टोना, गृह कलेश, व्यापार में अवरोध, प्रेम की समस्या, विवाह में परेशानी, व अन्य समस्याओं का निवारण होता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सिन्दूर होता क्या है ? कहते हैं कि भगवान विष्णु ने सती के भस्म शरीर को सुदर्शन से अंग भंग कर दिया था और इससे सती के अंग जहां जहां गिरे उसे शक्ति पीठ जाना जाता है।

माता सती की योनि कामुरु नामक जगह पर गिरी जिसे हम कामाख्या देवी का मंदिर कहते हैं। इस स्थान को सभी शक्ति पीठों में सबसे शक्तिशाली पीठ माना जाता है। यहीं से कामाख्या सिन्दूर प्राप्त होता है जोकि पत्थर रूपी होता है या अगर पिसा हुआ है तो किसी के पास तो पाउडर जैसा होगा।

Share this story