कैसा रहेगा जनवरी 2020 के Rashifal

कैसा रहेगा जनवरी 2020 के Rashifal

जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि(Rashifal 2020) के लिए जनवरी माह (वर्ष 2020) का राशिफल

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
थोड़ा संयमी व धैर्यवान बने. भाग्य से प्राप्त अच्छे-बुरे सभी परिस्थितियों के साथ समझौतावादी बनें. कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी. महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा. ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 8
# आपके लिए उपाय => लाल कपड़े पर सिंदूर से त्रिशूल बना कर माता जी के मंदिर में चढ़ा दें।

वृषभ ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें. बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे. सकारात्मक सोच अपनाएं. जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 9
# आपके लिए उपाय => पार्वती जी को प्रणाम करें।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा. असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीनभाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा. अत: मन से हीनभाव निकालें. परिवार में खुशहाल माहौल होगा. ==> शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय => गुनगुने पानी से गरारे करें।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
मन महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा. आपका कल्पनाशील मन नई-नई कल्पनायें कर प्रसन्न होगा. परिजनों के सुख-दु:ख के प्रति मन चिन्तित होगा. परिवार की छोटी-छोटी बातों को दिल से न लें. ==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय => पीने के पानी रखने के स्थान पर दीपक लगाएं।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति के आसार बनेंगे. घर-परिवार में व्यस्त रहेंगे. महत्वपूर्ण दायित्वों को समयानुकूल पूर्ति के लिए चिन्तित होंगे. शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त होगी. ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय => घर से कुछ गेहूं के दाने लेकर निकलें।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें. पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. दायित्वों की पूर्ति में विलंब से मन चिंतित होगा. आलस्य को त्यागें. ==> शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय => बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है. महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी. अच्छी आशाएं आपमें क्रियाशीलता बढ़ाएंगी. ==> शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय => ऑफिस या घर में फूलों वाला रूम फ्रेशनर यूज करें।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार हैं. अच्छी व्यवहार कुशलता द्वारा मान-मर्यादा में वृद्धि होगी. रोजगार में क्षमता का पूर्ण लाभ मिलेगा. ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => किशमिश का पानी पिएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
संवेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों है अत: खराब प्रवृति के व्यक्तियों से दूरी बनायें. शिक्षा प्रतियोगिता अथवा कलात्मक क्षेत्र में सफलता के योग हैं. ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय => किसी ब्राह्मण को जनेऊ दान दें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
अपनी रचनात्मक क्षमता के कारण पुरस्कार एवं सम्मान का लाभ प्राप्त करेंगे. भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा. सांस्कृतिक अथवा धार्मिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी. आलस्य कतई न करें. ==> शुभ रंग : सुनहरा शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => हलवा खाएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
नये उत्साह की अनुभूति करेंगे. आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियाँ उत्पन्न होंगी. किसी विपरीत लिंगी सम्बन्ध में आकषर्ण बढ़ेगा. ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी. ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय => उड़द की दाल खाएं या दान दें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव. नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा. परिचित के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => पीपल के पेड़ में जल चढ़ा कर घी का दीपक लगाएं।

।। शुभमस्तु।।

ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री,
उज्जैन।।

Share this story