2020 में इस दिन मनेगी होली ,मुहूर्त का है सबसे सही समय

2020 में इस दिन मनेगी होली ,मुहूर्त का है सबसे सही समय

जानिए वर्ष 2020 में कब मनेगी होली एवम कब होगा होलिका दहन(Holi Kab Hai )

Jyotish Desk -होलिका दहन, होली त्योहार का पहला दिन, फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसके अगले दिन रंगों से खेलने की परंपरा है जिसे धुलेंडी, धुलंडी और धूलि आदि नामों से भी जाना जाता है। होली बुराई पर अच्छाई की विजय के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। होलिका दहन (जिसे छोटी होली भी कहते हैं) के अगले दिन पूर्ण हर्षोल्लास के साथ रंग खेलने का विधान है और अबीर-गुलाल आदि एक-दूसरे को लगाकर व गले मिलकर इस पर्व को मनाया जाता है।

भारत में मनाए जाने वाले सबसे शानदार त्योहारों में से एक है होली(Holi)। दीवाली की तरह ही इस त्योहार को भी अच्छाई की बुराई पर जीत का त्योहार माना जाता है। हिंदुओं के लिए होली का पौराणिक महत्व भी है। इस त्योहार को लेकर सबसे प्रचलित है प्रहलाद, होलिका और हिरण्यकश्यप की कहानी। लेकिन होली की केवल यही नहीं बल्कि और भी कई कहानियां प्रचलित है। वैष्णव परंपरा मे होली को, होलिका-प्रहलाद की कहानी का प्रतीकात्मक सूत्र मानते हैं।
इस वर्ष 2020 की होली पर बना है 3 ग्रहों का बहुत शुभ संयोग, श्रेष्ठ मुहूर्त में ही करें होली का पूजन, मिलेंगे शुभ वरदान---

रंगों का पर्व होली इस वर्ष (सोमवार) 10 मार्च 2020 (Holi Kab Hai ) को मनाया जाएगा। इससे एक दिन पूर्व 09 मार्च को होलिका दहन होगा। होलिका दहन पर इस बार दुर्लभ संयोग बन रहे हैं।

Share this story