खेती प्याज की उग रहा था अफीम पुलिस ने किया गिरफ्तार

खेती प्याज की उग रहा था अफीम पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime News Desk -जो बोयेगा वही पायेगा लेकिन कहीं कहीं यह सही नहीं होता राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमे प्याज के खेत में अफीम की खेती हो रही थी पुलिस ने जब छापा डाला तो पाया कि किसान द्वारा प्याज की खेती को बताकर अफीम की खेती कराई जा रही थी मामला सामने आने पर पुलिस ने किसान को गिरफ्तार कर लिया है |

क्षेत्राधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि आरोपित प्याज के बीज की खेती की आड में अवैध अफीम की खेती कर रहा था। जिस पर खोडो की ढाणी, रिनिया निवासी हीराराम पुत्र तुलछाराम जाट को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने खेत से अफीम के 355 पौधे जब्त किए। मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई करवड़ थानाधिकारी को सौंपी गई। खेत पर अफीम के पौधे उगाने की कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक राजूराम, हैड कांस्टेबल शेरसिंह, मदनसिंह व रामकुमार व महिला कांस्टेबल रेखा शामिल थी।

Share this story