वो के साथ पति को देखा पत्नी ने और फिर कर दी धुनाई मुकदमा हुआ दर्ज

वो के साथ पति को देखा पत्नी ने और फिर कर दी धुनाई मुकदमा हुआ दर्ज

भाजपा नेता का चाल चरित्र और चेहरा हुआ बेनकाब

लखनऊ-(Crime News)पति पत्नी और वो तीनो एक
गोमती नगर थाने में रविवार देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा चला। जहां भाजपा किसान मोर्चा के नेशनल एक्ज़ीक्यूटिव मेंबर श्रीकांत त्यागी की महिला मित्र व पत्नी में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज की।
बताया जा रहा है कि भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी नोएडा में रहते हैं। फिलहाल उन्होंने लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में ग्रीनवुड अपार्टमेंट में किराए का फ्लैट ले रखा है। जहां कल देर रात श्रीकांत त्यागी अपनी महिला मित्र के साथ मौजूद थे। इस दौरान उनकी पत्नी अनु त्यागी वहां पहुंच गईं। पति श्रीकांत त्यागी को महिला मित्र माण्डवी सिंह के साथ देखते ही वह आग बबूला हो गई और हंगामा शुरू कर दिया।
देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि वह गोमतीनगर थाने तक पहुंच गया। जहां दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 352, 323, 504, 506 व 427 में महिला मित्र माण्डवी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
News Agency

Share this story