Amit Shah ने कहा ,मैं बता दूं कि वो जहां पर भी हैं पुलिस उनको ढूंढ निकालेगी
Mar 12, 2020, 08:16 IST
Trending Tweet Of India में होम मिनिस्टर अमित शाह का Tweet
National Desk - Home Minister Amit Shah ने कहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से लगभग 60 ऐसे अकाउंट मिले, जो 22 फरवरी को शुरू हुए और 26 फरवरी को बंद हो गए। अगर ये लोग सोचते हैं कि अकाउंट बंद करके वो बच जाएंगे, तो मैं बता दूं कि वो जहां पर भी हैं पुलिस उनको ढूंढ निकालेगी|
कुछ लोग धर्म के आधार पर आंकड़ा मांग रहे हैं कि कितने हिंदू और कितने मुसलमान मरे। इन दंगों में हिंदू-मुसलमान का नहीं बल्कि भारतीयों का नुकसान हुआ है। इन दंगों में 52 भारतीयों की मृत्यु हुई है, 526 घायल हैं, 371 की दुकाने जली हैं और 142 भारतीयों के घर जले हैं|