राजनीतिक वर्चस्व में चली गोली, मौत की खबर अन्य घायल

राजनीतिक वर्चस्व में चली गोली, मौत की खबर अन्य घायल

गोण्डा - दो पक्षों में छिड़ी वर्चस्व की जंग में गोली चलने से लाठी सिंह व कन्हैया पाठक की मौत हो गयी। चार अन्य घायल हो गये, घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर...

दो पक्षों में छिड़ी वर्चस्व की जंग में गोली चलने से लाठी सिंह व एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गयी। चार घायल हो गये, घटना की सूचना पर एएसपी मौके पर पहुँच गये हैं।बताया जा रहा है कि,उमरीबेगमगंज थानाक्षेत्र के परास पट्टी मझवार गांव में जिला पंचायत सदस्य अतुल परास तथा लाठी सिंह के बीच विवाद हो गया जिसमें गोली चलने से लाठी सिंह व उनके भाई विजय सिंह टिंटू सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये जिसमे तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। परास पट्टी मझवार गांव के संगम पुरवा में हुई घटना में मनरेगा मजदूरों के खाते से पैसा निकालने के मामले हुई शिकायत के बाद जांच टीम गयी थी उसी में विवाद हो गया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना स्थल पर भारी फोर्स के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये है। सीओ तरबगंज से बात करने पर उन्होंने बताया की अभी हम व्यस्त हैं।

गोंडा जिले के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के परास मझवार ग्राम पंचायत के पूरे संगम गांव में शुक्रवार को कुछ लोगों ने पूर्व प्रधान सहित कई अन्य पर फायर झोंक दिया जिसमें सपा नेता व उनके भाई पूर्व प्रधान सहित छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पूर्व प्रधान देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ लाठी सिंह व कन्हैया पाठक को मृत घोषित कर दिया गया।

सपा नेता विजय कुमार उर्फ टिंटू सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिस अधीक्षक आरके नैयर सहित पुलिसकर्मी मौजूद हैं।

Share this story