व्यापार मंडल मैहतपुर ने फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला

व्यापारी नही बेचेंगे चीन का सामान
*सत्यदेव शर्मा सहोड़*
मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय मैहतपुर-बसदेहडा व्यापार मंडल ने शुक्रवार को मेन बाजार में चाइनीस सामान का बहिष्कार करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल ने इस विरोध प्रदर्शन के दौरान चाइना के राष्ट्रपति के पुतले को जलाकर विरोध जताया गया।

इस दौरान कुछ व्यापरियों ने चीनी सामान न बेचने की शपथ भी ली। व्यापारियों ने केंद्र सरकार से चीन के साथ व्यापारिक रिश्ते खत्म करने की मांग भी उठाई।
पिछले दिनों गलवान घाटी में भारत चीन सैनिकों के बीच हुए संघर्ष में भारत के 20 सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए थे। जिसके बाद चीन के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा पनप रहा है। इसी के चलते शुक्रवार को मैहतपुर व्यापार मंडल ने बाजार में चीन का विरोध करते हुए चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मैहतपुर व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष ऐरी ने भारत सरकार से चीन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए अपने सैनिकों की शहादत का बदला लेने की मांग की है।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के चेयरमैन दीपक द्विवेदी, पवन कुमार, विनोद कुमार बिल्ला, ज्वाला प्रसाद, गोपाल, संजीव सचदेवा, सुलेख, संजय भारद्वाज, राजीव सोनी, तिलक मनोचा, मनु कौशल, अश्वनी, केएल पूरी, राजीव सचदेवा, विवेक भारद्वाज, सुरेश, अनिल, विपन, सुरेश, नरेंद्र, अशोक, मनी ठाकुर, राजन, गगन, विक्की, अमित दुग्गल, प्रदीप, करमजीत सिंह, बविता, राज कुमार समेत अन्य व्यापारियों ने चाइना का विरोध किया।

Share this story