जिसको बनान था पत्नी उसे ही भिजवा दिया जेल ,अजब शादी की गजब कहानी

X
prabhu@3213 July 2020 4:25 PM GMT
Crime News - शादी का झांसा देकर लड़की से धोखाधड़ी के किस्से तो आम हैं लेकिन मध्य प्रदेश के फतेहगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमे लड़की ने शादी के नाम पर फ्राड कर दिया और उसके होने वाले पति ने ही उसे जेल भिजवा दिया |
जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा युवक से शादी करने के नाम पर 77 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। युवक ने फतेहगढ़ थाने में महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी केवल अहिरवार ने शादी के संबंध को लेकर नवीन पाटिलकर और हेमंत पाटिलकर निवासी अशोकनगर से संपर्क किया। जिन्होंने नेहा बावरे नाम महिला से उसका विवाह कराने का वायदा किया। इस काम के लिए केवल ने नेहा बावरे को 77 हजार रुपए सौंप दिए, लेकिन रुपए मिलने के बाद ही तीनों आरोपित शादी कराने में आनाकानी करने लगे। बार-बार कहने पर वह शादी के लिए राजी नहीे हुए तो केवल को शक हुआ। इसके बाद उसने अपने स्त्रोतों से पूछताछ की तो पता चला कि नेहा बावरे पहले से शादी-शुदा है। इस मामले में फतेहगढ़ थाना पुलिस ने माखन धाकड़ की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नेहा बावरे को सागर से गिरफ्तार कर लिया। जिसे बाद में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।पैसे कमाने के लिए टप्पेबाजों ने यह नया तरीका निकाला है और ऐसे लोगों पर इनकी नजर होती है जिसकी शादी नहीं हो रहे है और उनके सेंटीमेंट्स को ही इनके द्वारा कैश किया जाता है |
Next Story