भारत में कोविड-19 के 47.5 लाख से अधिक मरीज हुए ठीक

भारत में कोविड-19 के 47.5 लाख से अधिक मरीज हुए ठीक

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के करीब 15 लाख टेस्ट किए गए हैं। साथ ही देश में उच्च रिकवरी का ट्रेन्ड लगातार बना हुआ है।
अब तक कुल 47.5 लाख (47,56,164) मरीज ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 81,177 मरीज ठीक हुए हैं।
आज रिकवरी के मामले सक्रिय मामले (9,70,116) से करीब 38 लाख (37,86,048) अधिक हो गई।
बहुत अधिक संख्या में रिकवरी के कारण राष्ट्रीय रिकवरी दर बढ़ती जा रही है। आज यह 81.74 प्रतिशत रहा।
ठीक होने वाले 73 प्रतिशत नए मामले दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल और असम से सामने आए हैं।
महाराष्ट्र में 17,000 से अधिक नई रिकवरी हुई है। आंध्र प्रदेश में एक दिन में 8,000 से अधिक लोग ठीक हुए हैं।

WhatsApp Image 2020-09-25 at 11.09.24 AM.jpeg

देश में पिछले 24 घंटे में 86,052 नए मामलों की पुष्टि हुई है। नए मामलों में 75 प्रतिशत दस राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं।
महाराष्ट्र से 19,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक दोनों राज्यों में 7,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

WhatsApp Image 2020-09-25 at 11.06.35 AM.jpeg


पिछले 24 घंटों में 1,141 मौत दर्ज की गई हैं। इसमें से 83 प्रतिशत, 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के हैं।
कल बताई गई नई मौतों में से 40 प्रतिशत महाराष्ट्र से हैं। यहां 459 लोगों की मौत हुई। इसके बाद पंजाब और उत्तर प्रदेश में क्रमश: 76 और 67 लोगों की मौत हुई।

WhatsApp Image 2020-09-25 at 11.06.35 AM (1).jpeg

Share this story