अयोध्या में आयोजित हुआ कार्यक्रम | Ram Mandir Ayodhya

Ram Mandir Ayodhya Update

 

Ayodhya Ka Karyakram

Ram Bhajan Ka Aayojan

Ayodhya Me Hua Bhajan Ka Aayojan

रामोत्सव के अंतर्गत तुलसी मंच पर लोक,लोकगीतों और लोकनृत्यों से राम जन्मोत्सव का रंग छलकने लगा है। बीती शाम संतकबीर नगर से आयी प्रख्यात लोक गायिका स्वीटी सिंह ने अपने दल के साथ शबरी ने देखा सपनवा,राम आईहें अनगंवा गाकर भक्ति का माहौल बना दिया इसके बाद क्षमा चाहते है राघव देर तो लगी गाकर भगवान के प्रति सभी के मनोभावों को व्यक्त किया।

तुलसी उद्यान गूंजा सोहर, ब्धाई,चैती से 

होली के रंगो को होली खेले रघुवीरा और प्रभु की करुणा को तेरी मंद मंद मुस्कनियां गाकर दर्शको को अपने साथ से मिलाने पर विवश के दिया। फिरोज, हरी ओम मिश्र,हरिकेश और धीरज गोस्वामी की संगत में अयोध्या के महाराजा के सम्मान में लहर लहर लहराए रे,झंडा बजरंग बली का गाया तो पांडाल में उपस्थित जनसमूह विभोर हो गया।

भजनों पर लोकनृत्य सृष्टि और तनु ने किया। इसके बाद गोंडा से आयी शिवानी शुक्ला के दल ने राम जन्मोत्सव की प्रतीक्षा कर रही अयोध्या को सोहर दशरथ की अंग्नाइया बाजे बधाइयां गाकर साकार किया।

राजा जी के घरवा,आज जन्मे ललनवा गाया तो सभी आनंद से नृत्य करने लगे।आज आए अयोध्या राम,घर घर दिया जले के बाद पारंपरिक होली आज बिरज में होली है रसिया गाकर दर्शको को होली के खुमार में डुबो दिया।

लोकगीतों,नृत्यों से मुखरित हुई आस्था/राम जन्मोत्सव के उल्लास में डूबे भक्त

तालियों की गूंज में लखनऊ से आयी संध्या प्रजापति और उनके दल ने लोकगीतों के साथ लोकनृत्यों की प्रस्तुति से सभी को मोह लिया। इन कलाकारो ने सोहर जन्मे अवध में राम गाकर जन्मोत्सव के उल्लास को दिखाया इसके बाद मेरे घर राम आए है पर नृत्य से राम आगमन के उल्लास को व्यक्त किया।

इस दल की टीना शर्मा,अंजलि सिंह ने पवन कुमार के साथ राम सिया की अमर कहानी प्रस्तुत करके सभी को भावुक कर दिया। वातावरण में राम सीता के मिलन को राम को देखकर जनक नंदनी प्रस्तुत किया तो दर्शक स्वरूपों की छवि में खो से गए। अवध में लौटें है राम के बाद इन कलाकारो ने हालिया में उड़े रे गुलाल गाया तो दर्शक मंच के सामने आकर नृत्य करने लगे। कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक देश दीपक मिश्र ने किया

उत्तर प्रदेश लोक जनजाति एवम संस्कृति संस्थान लखनऊ के निदेशक अतुल द्विवेदी के निर्देशन में कलाकारो का सम्मान स्मृति चिह्न देकर समन्वयक अतुल सिंह ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में संतजन और दर्शक उपस्थित थे।