बिहार के कटिहार में किसानों पर सियार का हमला, 38 घायल
पटना, 21 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के कटिहार जिले के बरसोई ब्लॉक में रविवार को सियार के हमले में 38 लोग घायल हो गए।
Nov 21, 2021, 18:43 IST
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सियार को पकड़ लिया और पीट-पीट कर मार डाला।
घायलों में अधिकतर बरसोई प्रखंड के गोविंदपुर और जमीरा गांव के किसान और मजदूर हैं। जब वे खेत में काम कर रहे थे, तब सियार ने उन पर हमला कर दिया।
इस हमले में महिलाओं और बच्चों सहित घायल व्यक्तियों के चेहरे, छाती और पैरों पर चोटें आई हैं। इनमें से 8 गंभीर रूप से घायल हैं और उनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सदर अस्पताल के एक चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक, 38 घायलों में से 8 फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी 30 लोगों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है।
--आईएएनएस
एचके/आरजेएस