Punjab : कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह गिरफ्तार

Punjab: Former Congress MLA Kulbir Singh arrested
 
Punjab : कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को मंगलवार सुबह पांच बजे के करीब पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया है। जीरा ने बीडीपीओ जीरा दफ्तर के समक्ष सरपंचों की मांगों को लेकर धरना दिया था। बीडीपीओ जीरा का आरोप है कि कुलबीर सिंह अपने साथियों के साथ उनके दफ्तर के अंदर घुस कर और सभी कमरों पर कब्जा कर लिया और वहां पड़े सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की है । 

Navratri 2023 : आज करे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा जाने विधि

थाना जीरा सिटी पुलिस ने कुलबीर सिंह जीरा समेत 80 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जीरा ने घोषणा की थी कि वह धन-धन बाबा बुढ़ा साहब गुरुद्वारा के दर्शन करने के बाद वह फिरोजपुर में खुद पुलिस को अपनी गिरफ्तारी देंगे। इससे पूर्व ही पुलिस ने मंगलवार सुबह जीरा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

null